19.5 C
Ratlām

शातिर निकले तस्कर : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मादक पदार्थ से भरी कार के इंजन और चेचिस नंबर घिसे मिले, प्लेट पर भी गलत नंबर दर्ज

– रतलाम जिले की नामली पुलिस एक्सप्रेस-वे के खंगाल रही कैमरे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के समीप नौगांवा व चंदोडिय़ा के बीच तेज रफ्तार कार पुलिया के नीचे नाले में गिरना और उसमें 2 क्विंटल 41 किलो डोडाचूरा मिलने के बाद पुलिस ने तस्करों की तलाश तेज कर दी है। शातिर तस्करों की कार के प्लेट पर नंबर गलत मिले वहीं इंजन और चेचिस नंबर भी घिस हुए पुलिस जांच में प्राप्त हुए हैं। इसके कारण अब रतलाम जिले की नामली पुलिस एक्सप्रेस-वे के कैमरे तलाशने के साथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए गुजरात पुलिस का सहारा ले रही है। 

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार को नौगांव व चंदोडिय़ा के बीच कार क्रमांक जीजे-09 बीडी-7406 डिवाइडर से टकराकर 15 फीट पुलिया में नीचे नाले में जा गिरी थी। तेज रफ्तार से कार का संतुलन बिगडऩा और अचानक गहरे पानी से भरे नाले में गिरने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे थे। यहां पर ग्रामीणों ने पाया कि कार में चालक भी गायब है और उसमें प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए हैं। मादक पदार्थ तस्करी की आंशका में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक्सप्रेस-वे की ओर से उपलब्ध क्रेन से कार को 15 फीट नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने कार से 2 क्विंटल 41 किलो मादक पदार्थ (डोडाचूरा) जब्त के बाद नंबर के आधार पर जांच में पाया कि शातिर तस्करों ने गुमराह करने के लिए प्लेट पर गलत नंबर दर्ज किए और इंजन सहित चेचिस नंबर भी घिस दिए थे। इससे पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक्सप्रेस-वे के कैमरे तलाशना शुरू कर दिए हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि शातिर तस्कर जावरा के समीप से एक्सप्रेस-वे पर मादक पदार्थ लेकर प्रवेश किया था। 

जारी है तलाश 

मादक पदार्थ से भरी कार जब्त करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। – रवींद्र मालवीय, उपनिरीक्षक- नामली थाना (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!