19.5 C
Ratlām

मामला युवक की नृशंस हत्या का : रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में हत्या के मुख्य आरोपी को भेजा जेल, दो बाल अपचारी पहुंचे बाल संप्रेक्षण गृह

– बिंदोली में चाकू लहराने पर टोकना गुजरा आरोपियों को नागवारा, युवक को रेस्टोरेंट पर बुलाकर की थी हत्या

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम धामनोद में शनिवार देर रात युवक की चाकू घोंपकर नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी सूरज दायमा को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचाया है। हत्या का कारण पुलिस जांच में ग्राम दिवेल में बारात में नाचने के दौरान चाकू लहराने से टोकना आरोपियों को नागवारा गुजरना बताया जा रहा है। 

बता दें कि सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम दिवेल में शुक्रवार को ससुराल में साली के विवाह में नरेंद्र पिता जगदीश राठौर निवासी राजपुर ( थाना भाटपचलाना ) शामिल हुआ था। बारात में शामिल आरोपी सूरज पिता गेंदालाल दायमा सहित दो बाल अपचारी चाकू को हवा में लहराकर डांस कर रहे थे। इसका विरोध मृतक नरेंद्र ने किया था। बारात विदा होने पर तीनों आरोपियों ने नरेंद्र के रिश्तेदार मनोज डावर पर पत्थर फेंके थे, जिससे उसको चोट पहुंची। मनोज ने जब उक्त घटना नरेंद्र को बताई तो नरेंद्र ने एक बाल अपचारी से मोबाइल पर बात कर नाराजगी जताई थी। शनिवार देर मुख्य आरोपी सूरज दायमा ने नरेंद्र को धामनोद के कालका रेस्टोरेंट पर आने की धमकी दी थी। नरेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ रात करीब 12.30 बजे कालका रेस्टोरेंट पहुंचा। इस दौरान दोनों बाल अपचारियों ने नरेंद्र को पकड़ लिया था और मुख्य आरोपी सूरज ने पेट में चाकू घोपा था। नरेंद्र की रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई थी। शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी सूरज दायमा सहित शेष दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। 

मुख्य आरोपी को जेल पहुंचाया
युवक नरेंद्र राठौर की हत्या के मामले में शामिल मुख्य आरोपी सूरज दायमा को सोमवार शाम न्यायालय के आदेश पर जेल पहुंचाया है। इसके अलावा दो अन्य सहयोगी बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। – अय्यूब खान, टीआई-सैलाना थाना (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!