– भ्रष्ट महिला पटवारी रिश्वत लिए बगैर नहीं कर रही थी किसान की जमीन नामांतरण
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में लोकायुक्त टीम ने महिला पटवारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी एक किसान से जमीन नामांतरण के लिए रिश्वत ले रही थी। किसान भारत सिंह चौहान निवासी ग्राम आनंदगढ़ (तहसील आलोट) ने जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी प्रियंका सोनी को पिछले दिनों आवेदन दिया था। इस पर पटवारी ने नामांतरण करने के लिए भारत सिंह चौहान से आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने भ्रष्ट महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
किसान भारत ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि उसने यह शिकायत रिश्वत दिए बगैर नामांतरण नहीं होने पर उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में एसपी अनिल विश्वकर्मा को लिखित में की थी। शिकायत में बताया गया था कि पटवारी प्रियंका सोनी नामांतरण के लिए रिश्वत मांग रही है। एसपी ने शिकायत का सत्यापन कराया । सत्यापन के दौरान पटवारी सोनी द्वारा किसान से आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की कारवाई को अंजाम दिया गया। निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के नेतृत्त्व में लोकायुक्त टीम मंगलवार को आलोट पहुंची। किसान ने एक स्थान पर पहुंचकर पटवारी सोनी को रुपए दिए। इसी दौरान दल के सदस्यों ने पटवारी सोनी को ट्रेप कर रुपए जब्त किए।
कोर्ट में पेश करेंगे चालान
निरीक्षक श्रीवास्तव के अनुसार पटवारी सोनी को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त के दल में विशाल रेश्मिया, इसरार, महेंद्र जाटवा, संजय पटेल, तथा दो महिला आरक्षक भी शामिल थी। लोकायुक्त द्वारा अब पटवारी के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


