23.3 C
Ratlām

रतलाम में दुर्घटना : ट्रक और जीप की आमने-सामने भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

रतलाम में दुर्घटना : ट्रक और जीप की आमने-सामने भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है। 

रविवार देर शाम सैलाना कृषि उपज मंडी से कपास भरकर ट्रक (आरजे/ए – 7094) रतलाम जा रहा था। धामनोद साई मंदिर की घाटी के पास सामने से आ रही जीप (एमपी 14 सीडी 0541) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार नरेंद्र (45) पिता नंदलाल धाकड़, बंशी (41) पिता रामचंद्र प्रजापत,नंदलाल (49) पिता नागू राम तीनों निवासी ग्राम धुंदड़का जिला मंदसौर और मुकेश (48) पिता प्रकाश जैन,शहजाद (32) पिता हुसैन शाह दोनों निवासी मंदसौर घायल हो गए। मौके पर धामनोद चौकी के प्रधान आरक्षक दिनेश जाट ने घायलों को राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शैलेष डांगे ने घायलों का  प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर घायल नरेंद्र,बंशी और नंदलाल को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!