23.3 C
Ratlām

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : रतलाम में सर्व समाज ने लिया संकल्प, उल्लास – उमंग के साथ मनाएंगे 

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : रतलाम में सर्व समाज ने लिया संकल्प

– सामाजिक सद्भाव समिति की तैयारी, घर- घर दिया जाएगा आमंत्रण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम प्रभु के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है।  इस आयोजन को शहर में भी भव्य स्तर पर मनाने के लिए रतलाम सर्व समाज की बैठक आहूत की गई जिसमें आह्वान किया गया भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में आयोजित उल्लास के इस क्षण को रतलाम का सर्व समाज भी उल्लास व उमंग के साथ दीपावली जैसा उत्साह मनाएं। 

IMG 20231219 WA0032

नगर के सर्व समाज की बैठक श्री गुरु नानक भवन संत कंवरराम कॉलोनी पर सामाजिक सद्भाव समिति रतलाम द्वारा रखी गई। बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय सिंधू सभा एवं सिंधी समाज को दी गई थी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा विनोद करमचंदानी ने बताया लगभग 500 वर्षों तक सतत् संघर्ष कर लाखों हिंदू योद्धाओं, कार सेवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। यह अत्यंत ही हर्षोल्लास व आनंद के अप्रतिम एवं अविस्मरणीय क्षण होंगे, जब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम प्रभु के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा। भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में आयोजित उल्लास के क्षण को रतलाम का सर्व समाज भी उल्लास व उमंग के साथ मनाएगा। इस विषय को लेकर बैठक आहूत की गई। मुख्य अतिथि श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज दंडी स्वामी मठ, श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज अखंड ज्ञान आश्रम, सुरेंद्र सुरेका जिला संघचालक, विजेंद्र गोठी रतलाम विभाग विभाग प्रचारक, नंदराम पाटीदार जिला सद्भाव विभाग मंचासीन रहे। 

सभी ने लिया संकल्प

अतिथियों द्वारा अयोध्या से श्री राम प्रभु के द्वार से लाया गया कलश व चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत भारतीय सिंधु सभा व सिंधी समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुए दोनों संतों द्वारा 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप से रतलाम में मनाने का आह्वान कर संकल्प भी दिलाया। अतिथियों ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सिलसिले वार होने वाले कार्यक्रमों की  जानकारी दी। जिसमें घरों पर घर-घर पीले चावल और पत्रक वितरित किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा प्रभात फेरी निकाली जाए। हर घर पर भगवा पताका फहराई जाए, 22 जनवरी के दिन अपने मोहल्ले के मंदिरों में दिनभर कार्यक्रम आयोजित कर दोपहर को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी सभी को दिखाया जाए एवं यह उत्सव दिवाली की तरह मनाया जाए। 

पत्रक का किया विमोचन

कार्यक्रम में पत्रक का विमोचन भी किया गया जिसमें 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाले सभी कार्यक्रमों  की सिलसिलेवार जानकारी दी गई है और श्री राम प्रभु के भव्य मंदिर की बारे में भी संपूर्ण जानकारी है। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा विनोद करमचंदानी ने भी सर्व समाज व सिंधी समाज को भी 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच में होने वाले सभी कार्यक्रम  व 22 जनवरी को होने कार्यक्रम को मनाने का आह्वान किया। आभार भारतीय सिंधु सभा के जय टेकचंदानी ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!