


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।



सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान होगा और परेड की सलामी दी जाएगी। 9.10 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हर्ष फायर और मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। 10 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 10.10 बजे परेड कमांडरों से परिचय के साथ लोकतंत्र सेनानियों तथा देहदान एवं अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 10.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पुरस्कार वितरण के साथ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान होगा और समारोह का समापन किया जाएगा।



शहर में यहां पर भी किया जाएगा ध्वजा रोहण
1) निगम भवन पर सुबह 7.30 बजे, महापौर प्रहलाद पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
2) मेडिकल कॉलेज में सुबह 8 बजे डीन डॉ. अनिता मूथा ध्वजारोहण करेंगी।
3) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सुबह 9.37 बजे, डीआरएम अश्वनी कुमार ध्वजारोहण करेंगे।
4) पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय सुबह 8 बजे, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे।
5) हाथीखाना स्थित आरडीए कार्यालय सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


