सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना में वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सैलाना-पिपलौदा मार्ग पर करिया के पास दो वाहनों की भिड़ंत में एक गंभीर घायल को रतलाम रेफर किया है।
सैलाना से पांच किमी दूर मंगलवार सुबह धामनोद से लोडिंग वाहन लेकर पिपलौदा तरफ जा रहे धामनोद निवासी दीपक (25) पिता भंवरलाल माली और गट्टू (65) पिता रतनलाल पाटीदार की शेरपुर तरफ से आ रही मारुति इको कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। कार में शेरपुर निवासी टीना (35) पति भूपेंद्रसिंह पंवार और उनकी 9 वर्षीय बेटी नव्या कुंवर सवार थे। हादसे में दोनों वाहनों के घायलों को ग्रामीणों ने वाहनों से बाहर निकाला।
आमने-सामने की भिड़ंत में वाहनों के परखच्चे तक उड़ गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस में सैलाना सामु.स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर घायल गट्टू को रतलाम के मेडिकल कॉलेज रेफर किया।सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि हादसे में चार लोगों को चोटें आई है, जिसमें तीन को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई है गंभीर घायल गट्टू पाटीदार को रतलाम रेफर किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


