रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने हड़ताल कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रतलाम में प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन पोस्टल एंप्लॉयज यूनियन के कॉमरेड आईएल पुरोहित, एलआईसी के प्रियेश शर्मा, पेंशनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, सीटू के एमएल नगावत, आंगनवाड़ी संघ की संरक्षक गीतादेवी राठौर, बैंक एंप्लॉयज यूनियन के नरेंद्र जोशी, लेखक संघ के रणजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि हड़ताल मुख्य रूप से आमजन से जुड़ी मांगे जैसे दवाओं पर 0 % जीएसटी, चिकित्सीय उपकरणों को टैक्स साथ ऑनलाइन दवा व्यापार को बंद किया जाए। दवाओं के अनैतिक व्यापार को लेकर नीति बनाई जाए। निरंकुश दवा कंपनियों के दमन को रोका जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए सहित चार श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए। इसके अलावा पुराने श्रम संहिताओं को बहाल किया जाए। सभा के पश्चात हड़ताली कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। शोक नही मजबूरी है, ये हड़ताल जरूरी है।। दवाओं के दाम कम करो।। न्यूनतम वेतन देना होगा।। कटनी छटनी बंद करो। जैसे नारों से कलेक्टोरेट परिसर गूंजायमान था। अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम संजीव केशव पांडे को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन निखिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, स्नेहिल मोघे, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, गोपाल चौहान, आशिक अंसारी, पवन धाकड़, रविन्द्र शर्मा, उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने आभार यदेंद्र जोशी ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


