हड़ताल : रतलाम प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन हुई जमा, नारेबाजी कर श्रमविरोधी नीतियों पर जताया आक्रोश

हड़ताल : रतलाम प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन हुई जमा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने हड़ताल कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रतलाम में प्रेस क्लब पर विभिन्न ट्रेड यूनियन पोस्टल एंप्लॉयज यूनियन के कॉमरेड आईएल पुरोहित, एलआईसी के प्रियेश शर्मा, पेंशनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, सीटू के एमएल नगावत, आंगनवाड़ी संघ की संरक्षक गीतादेवी राठौर, बैंक एंप्लॉयज यूनियन के नरेंद्र जोशी, लेखक संघ के रणजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20231221 WA0007

 प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि हड़ताल मुख्य रूप से आमजन से जुड़ी मांगे जैसे दवाओं पर 0 % जीएसटी, चिकित्सीय उपकरणों को टैक्स साथ ऑनलाइन दवा व्यापार को बंद किया जाए। दवाओं के अनैतिक व्यापार को लेकर नीति बनाई जाए। निरंकुश दवा कंपनियों के दमन को रोका जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए सहित  चार श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए। इसके अलावा पुराने श्रम संहिताओं को बहाल किया जाए। सभा के पश्चात हड़ताली कर्मचारियों द्वारा  प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। शोक नही मजबूरी है, ये हड़ताल जरूरी है।। दवाओं के दाम कम करो।। न्यूनतम वेतन देना होगा।। कटनी छटनी बंद करो। जैसे नारों से कलेक्टोरेट परिसर गूंजायमान था। अपनी मांगों  को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम संजीव केशव पांडे को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन निखिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, स्नेहिल मोघे, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, गोपाल चौहान, आशिक अंसारी, पवन धाकड़, रविन्द्र शर्मा, उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने आभार यदेंद्र जोशी ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!