रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में शव वृद्ध महिला का बताया जा रहा हैं। ग्राम रघुनाथगढ़ स्थित घर में पलंग और अन्य सामान भी जला हुआ मिला है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की है। नामली पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की है।
पुलिस के अनुसार मृत महिला का नाम मांगू बाई (65) पति भागीरथ बताया जा रहा है। घर से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने मृतक महिला के बेटे मुकेश को सूचना दी। दरवाजा बाहर से बंद था। बेटे और आसपास के रहवासियों ने दरवाजा खोला तो महिला पलंग पर जली हुई अवस्था में थी। पलंग, बिस्तर और अन्य सामान भी जला हुआ था। घटना स्थल ने आसपास पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है की उक्त महिला के घर के बाहर बीती रात एक कार रुकती है। इसमें से तीन लड़के उतर कर घर के अंदर जाते है और कुछ देर में वापस बाहर आकर दरवाजे की सांकल लगा कर चले जाते है। उक्त दृश्य कैमरे में कैद होने के बाद महिला की मौत सामान्य नहीं मानते हुए विवेचना में जुटी है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


