24.6 C
Ratlām

रतलाम में फिल्मी स्टाइल में बच्ची का अपहरण : ग्रामीणों ने बाइक से किया पीछा, तीन बदमाश गिरफ्तार

रतलाम में फिल्मी स्टाइल में बच्ची का अपहरण : ग्रामीणों ने बाइक से किया पीछा, तीन बदमाश गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम हेवड़ादामा खुर्द से आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मां हैंडपंप से पानी भर रही थी। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं की कार का पीछा किया। शिवगढ़ में पुलिस सूचना के आधार पर पहले से घेराबंदी किए हुए थे। अपहरणकर्ताओं की कार रोकने के बाद मौके पर ही भीड़ ने आरोपियों की जमकर धुनाई की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। 

पुलिस के अनुुसार संगीता पति बालचंद दामा निवासी ग्राम हेवड़ादामा खुर्द शनिवार दोपहर करीब तीन बजे डेढ़ वर्षीय पुत्री अर्पिता को लेकर घर से कुछ दूर स्थित हैंडपंप पर कपड़े धोने थी। तभी कार में आरोपी अर्जुन, लोकेश पिता महेंद्र जाट दोनों निवासी नामली और गौतम पिता लक्ष्मण झोड़िया निवासी ग्राम कागलीखोरा (थाना बाजना) कार लेकर वहां पहुंचे।कार से उतरकर एक आरोपी हैंडपंप पर बोतल में पानी भरने लगा। कुछ देर बाद दूसरी बोतल संगीता को देकर कहा कि वह हैंडपंप चलाएगा, बोतल भर लेना। संगीता ने बोतल पकड़ी, तभी वह बच्ची के पास पहुंचा और उसे उठाकर कार में बैठाकर मौके से भागे। आरोपी कार तेजी से चलाकर भागने लगे। इस बीच संगीता के शोर मचाने पर उसका पति बालचंद व गांव का प्रकाश वहां पहुंचे। उन्होंने बाइक से कार का पीछा किया तथा बाजना व आसपास के लोगों और पुलिस को फोन से सूचना दी।

मां ने दर्ज कराया प्रकरण

सूचना पर बाजना व शिवगढ़ पुलिस के साथ ग्रामीणों ने शिवगढ़ में सड़क के बीच वाहन खड़े कर घेराबंदी कर कार को रुकवाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और उन्हें शिवगढ़ थाने ले गए। बाद में तीनों को बाजना पुलिस को सौंप दिया गया। इधर सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजना थाने भी पहुंचे थे। बच्ची की मां संगीता ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपियों का ले रहे रिमांड

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से बच्ची का अपहरण करने का पुख्ता कारण जानेंगे। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी – रतलाम (मध्य प्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!