ब्लैकमेल का शिकार : रतलाम के कांछला में प्रताड़ित ने की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

ब्लैकमेल का शिकार : रतलाम के कांछला में प्रताड़ित ने की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

Advertisements
Advertisements

दीपक राठौड़/रावटी, वंदेमातरम् न्यूज । रतलाम जिले के रावटी थाने के गांव कांछला के मंजी उर्फ मुन्ना (45) पिता हवजी ने शनिवार देर रात फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला से प्रेम प्रसंग के बाद ब्लैकमेल का शिकार होने लगा था और प्रतारणा से तंग तंग आकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के पहले मृतक मंजी ने एक वीडियो जारी भी किया है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
आत्महत्या से पहले मंजी ने जारी किया वीडियो।

रावटी थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि मंजी उर्फ मुन्ना आत्महत्या से पूर्व बनाए वीडियो में एक महिला और उसके पति सहित दो अन्य लोगों का नाम ले रहा है। महिला पहले मृतक के साथ रहती थी। जबकि उसका पति भी है। लेकिन पिछले छ: माह से मृतक ने महिला को छोड़ दिया था। लेकिन महिला एवं उसका पति रुपए के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। महिला रूपा पति रमेश के अलावा रमेश पिता गवजी एवं लालू पिता रामा मुनिया तीनों निवासी बासिंद्रा को जिम्मेदार ठहराया है। शव का पीएम रावटी स्वास्थ्य केंद्र में रविवार दोपहर कर परिजनों का सौंप दिया है। वीडियों में मृतक जिन लोगों के नाम ले रहा है उन सभी के खिलाफ धारा 384, 306 एवम् 34 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की भी तलाश की गई तो वह अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

खुदकुशी से पहले मंजी ने वीडियो में क्या कहा 

मैं शासन एवं प्रशासन से निवेदन करना चाहता हूं कि में रुपा पति रमेश मुनिया के खिलाफ आज जीवन लीला समाप्त करने जा रहा हू। मेरी मौत के यह लोग जिम्मेदार है जिनमें रुपा पति रमेश मुनिया, रमेश पिता गवजी मुनिया, लालू पिता रामा मुनिया और नाथू पिता बाबरिया मुनिया शामिल है। यह सभी गांव बासिंद्रा के है। रुपा ने जो मेरे साथ घटना की है। विवाद ढाई से तीन साल से चल रहा है। मेरे पैसे रुपा पति रमेश मुनिया, रमेश पिता गवजी को देते आ रहा हूं। एक बीघा जमीन भी बेच दी है। मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। मुझे नॉलेज नहीं है कि सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो वायरल कैसे होगा। मेरा वीडियो इतना फैलाना कि किस मजबूरी से औरत की हरकते रहती है। यह दुनिया को मालूम पड़े। रुपा पति रमेश, रमेश पति गवजी, लालू पिता रामा मुनिया मेरी मौत के जिम्मेदार है। चलो राम-राम लास्ट।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!