रतलाम में क्रिकेट स्पर्धा : उच्च शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय क्रिकेट मैच में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय विजेता

Advertisements
Advertisements

– जिले की टीम 10 जनवरी को लेगी संभागस्तरीय मैच में हिस्सा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला कला एवं विज्ञान महाविद्यालय एवं वाणिज्य महाविद्यालय के बीच खेला गया। प्राचार्य डॉ. वायके मिश्र की अध्यक्षता में यह मैच खेला गया। इसमें कला एवं विज्ञान महाविद्यालय विजय रहा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240105 WA0066

कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 190 रन का लक्ष्य रखा। कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की तरफ से कुणाल ने 46 बाल में 110 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में वाणिज्य महाविद्यालय ने 15 ओवर में 148 रन ही बना सकें। वाणिज्य महाविद्यालय की तरफ से खिलाड़ी अनुज ने 84 रन की पारी खेली। अग्रणी महाविद्यालय के कप्तान मोहम्मद शरीफ ने 11वें ओवर में अनुज का शानदार कैच पकड़ कर मैच पलटा। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि निगम पार्षद हिना उत्सव मेहता, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी और भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा थे।अग्रणी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फरस्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद रतलाम जिले की टीम का चयन किया गया है। जो उज्जैन में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 10 जनवरी 2024 को हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में चयन समिति के रूप में संजीव वर्मा, प्रभास पुरी, अजय मालाकार थे। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विजेता और उपविजेता  टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!