Ratlam : जिला फुटबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी पर गंभीर सवाल, निष्पक्ष चुनाव की मांग

- बिना सूचना और सहभागिता के मनमाने तरीके से गठन; मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन को शिकायत

Advertisements
Advertisements
20260830 091233 1

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला फुटबॉल एसोसिएशन (Ratlam District Football Association) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जिले के फुटबॉल क्लबों ने खासी आपत्ति जताई है। क्लबों की ओर से मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन को गंभीर शिकायत भेजकर वर्तमान कार्यकारिणी को मान्यता नहीं देने तथा सभी मान्यता प्राप्त फुटबॉल क्लबों की सहभागिता के साथ पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि करीब दो दिन पूर्व रतलाम जिला फुटबॉल एसोसिएशन (Ratlam District Football Association) की कार्यकारिणी का गठन किया गया, लेकिन इस संबंध में जिले के फुटबॉल क्लबों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। क्लबों का आरोप है कि उन्हें चुनाव अथवा कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में शामिल नहीं करते हुए दूर रखा गया। 

राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को किया शामिल

क्लब के खिलाड़ियों में नाराजगी है कि देश और प्रदेश में फुटबॉल संघों के चुनाव नए नियमों के तहत कराए जा रहे हैं, ऐसे में रतलाम में भी नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि कार्यकारिणी में राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को शामिल किए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जानी चाहिए।

मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से मांग

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रतलाम जिले में फुटबॉल गतिविधियों से जुड़े सभी क्लबों और पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उनका कहना है कि पूर्व में भी रतलाम जिला फुटबॉल एसोसिएशन के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के संबंध में मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से अनुरोध किया जा चुका है। क्लबों ने मांग की है कि वर्तमान कार्यकारिणी के गठन को तत्काल मान्यता न दी जाए और जिले के सभी मान्यता प्राप्त फुटबॉल क्लबों को विधिवत सूचना देकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन कराया जाए।

रतलाम से लेकर देश स्तर के संघ को भेजी शिकायत

आवेदन रतलाम (Ratlam) जिले के फुटबॉल क्लबों की ओर से प्रस्तुत शिकायत में कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए है। शिकायत की प्रतिलिपि मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, अखिल भारतीय फुटबॉल संघ, जिला खेल अधिकारी तथा मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन को भी भेजी गई है। क्लब के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पक्षों के हित में उचित, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्णय करेगा। शिकायत में उल्लेखित प्रमुख क्लबों में मनफाइटर क्लब, मुनिमन फुटबॉल क्लब, मार्निंग स्टार फुटबॉल क्लब, नव भारत फुटबॉल क्लब, जावरा यूनाइटेड तथा रतलाम स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित अन्य क्लब प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!