19 C
Ratlām

रतलाम के चैंपियन : जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों ने परचम लहराया , जिला और संभाग केसरी का खिताब हासिल

रतलाम के चैंपियन : जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों ने परचम लहराया , जिला और संभाग केसरी का खिताब हासिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के त्रिवेणी मेले में आयोजित जिला एवं संभाग स्तरीय महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा में जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों ने परचम लहराया। जवाहर व्यायाम शाला के पहलवान ने 10 वजन समूह में महापौर केसरी का खिताब जीतकर चैंपियन ऑफ द चैंपियन का खिताब हासिल किया। 

जवाहर व्यायाम शाला के उमेश जाट ने रतलाम जिला महापौर केसरी वहीं 70 किलो वजन समूह में संभाग केसरी राहुल टांक ने खिताब हासिल किया।  35 किलोग्राम वजन समूह में राजवीर जाट, 44 किलोग्राम वजन समूह में यशवीर जाट, 48 किलोग्राम वजन समूह में कुशल शर्मा, 52 किलो वर्ग समूह में आकाश नायक, 65 किलोग्राम वजन समूह में सारिक मंसूरी, 70 किलोग्राम वजन समूह में राहुल टांक एवं 70 किलो ओपन वजन समूह में महापौर केसरी का किताब उमेश जाट पहलवान एवं महिला वर्ग में 48 किलोग्राम वजन समूह में कुमारी साक्षी रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 38 किलोग्राम वजन समूह में घनश्याम बच्चा पहलवान एवं 60 किलो वजन समूह में रोहित पहलवान ने उपविजेता का खिताब जीता। जवाहर व्यायाम शाला की पहलवानों की सफलता पर दौलत जाट, वैभव जाट, गौरव जाट सहित जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत, सूरज जाट, अंबर जाट, मयंक जाट, ईश्वर बाबा, राजवीर जाट, राजा पहलवान, मनीष शर्मा, अमन जाट, सोनू जाट आदि ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

IMG 20240110 WA0029

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!