19.5 C
Ratlām

सैलाना में रामोत्सव की धूम : भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही  आतिशबाजी का चला दौर, मुस्लिम समाज ने किया यात्रा का स्वागत

सैलाना में रामोत्सव की धूम : भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही  आतिशबाजी का चला दौर, मुस्लिम समाज ने किया यात्रा का स्वागत

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही नगर में उत्साह और उमंग के बीच आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। श्री राम जानकी मंदिर से सम्पूर्ण नगरवासियों के साथ प्रमुख मार्गों से रामयात्रा गुजरी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय मस्जिद चौराहे पर मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सैलाना के सभी देवालयों में महाआरती के पश्चात भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।  

IMG 20240122 WA0177

सोमवार को स्थानीय ओशिन परिसर से भगवान श्री राम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा जूनावास स्थित श्री राम जानकी मंदिर से सम्पूर्ण नगरवासियों के साथ प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय मस्जिद चौराहे पर मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा नगर से गुजरती हुई मोतीबंगला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुची। यहां भगवान श्री राम की महाआरती हुई। साथ ही पूरे नगर वासियों के लिये महाभंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा देर शाम तक जारी रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!