31.2 C
Ratlām

माया नगरी में अश्वमेध महायज्ञ : रतलाम से भेजा जाएगा तीर्थों का जल, रज, समिधा, गायत्री मंत्र की दी जाएगी आहुतियां 

माया नगरी में अश्वमेध महायज्ञ

– आज तीर्थों से संग्रहित पवित्र जल और सामग्री के पूजन वंदन एवं विदाई का कार्यक्रम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। माया नगरी (मुंबई) में 1008 कुंडीय अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन 21 से 25 फ़रवरी-24 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस गायत्री महायज्ञ में देश विदेश से आने वाले हजारों साधकों एवं गायत्री परिजनों द्वारा प्रतिदिन गायत्री मंत्र की लाखों आहुतियां दी जाएगी। रतलाम का सौभाग्य है कि यहां से मुम्बई अश्वमेध यज्ञ में भारत के 108 तीर्थो, पवित्र नदियों, सागरों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों, सप्तपुरियों के जल एवं रज तथा चारो धाम, शंकराचार्य पीठ की पूजन सामग्री, भस्म भभूति इत्यादि पुनीत मंगल सामग्री विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद रवाना की जाएगी। 

गायत्री परिवार रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा एवं प्रांतीय युवा समन्वयक विवेक चौधरी ने बताया कि यह अद्भुत संयोग है कि भगवान श्रीराम द्वारा अयोध्या आगमन के पश्चात अश्वमेध महायज्ञ किया गया था और अब अयोध्या में पुनः भगवान श्रीराम के विराजित होने के बाद अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम की गायत्री परिजन एवं साधिका संगीता प्रभु राठौड़ एवं उनके परिवार द्वारा यह सामग्रियां विभिन्न तीर्थो से संग्रहित की गई है।  उनके द्वारा यह सामग्री मुम्बई अश्वमेध यज्ञस्थल पर पहुंचाई जाएगी। विभिन्न तीर्थों से संग्रहित पवित्र सामग्री के पूजन वंदन एवं विदाई का कार्यक्रम 12 फ़रवरी की शाम 4 बजे राठौड़ के शास्त्री नगर निवास पर रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में सनातन समाज एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सामग्रियों का पूजन वंदन कर मुम्बई के लिए विदाई दी जाएगी। सतप्रवृत्तियों के संवर्धन, दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन, लोक कल्याण, वातावरण परिष्कार तथा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव स्थापना के मंगल उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय यज्ञायोजन में विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न किए जाएंगे। साथ ही मंगल कलश यात्रा, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जीवन प्रदर्शनी, उनके द्वारा रचित युगसाहित्य की प्रदर्शनी एवं स्टॉल, युवा सम्मेलन, नारी सम्मेलन, गौ संवर्द्धन, ग्राम प्रबंधन जैसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चिंतन, मंथन और मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी शामिल होगी। मुंबई के खारघर सेंट्रल पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पर जोरशोर से अंतिम दौर में तैयारियां चल रही है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!