– गढ़ा धन निकालने का लालच देकर पिता -पुत्र को भेजा मेहंदीपुर बालाजी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के आलोट में फर्जी तांत्रिक द्वारा महिला, उसकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। इस झंकझौर देने वाली घटना में सामने आया है के यह सब तांत्रिक घर में गढ़ा धन निकालने का लालच देकर रह रहा था। इस दौरान आरोपी फर्जी तांत्रिक ने पिता-पुत्र को घर से बाहर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए भेज दिया था।
घर में लगातार पिछले दिनों से दरवाजा अंदर से बंद रहने पर पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार के रिश्तदारों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद जानकारी निकाली तो मामला उजागर हुआ। लोगों ने फर्जी तांत्रिक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तांत्रिक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जाती है । जानकारी के अनुसार फर्जी तांत्रिक आरोपी बलवीर सिंह पिता महावीर बैरागी निवासी ग्राम बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक सप्ताह पहले किसी काम से रतलाम के आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से तांत्रिक की पहचान हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था।
झांसे में फंसाकर उनके घर जाकर रहने लगा
पीड़ित परिवार से तांत्रिक ने उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर उन्हें अपने झांसे में फंसाया और उनके घर जाकर रहने लगा। पीड़ितों के अनुसार तांत्रिक ने उन्हें गले में बांधने के लिए कथित ताबिज दिए थे। इसके बाद महिला के पति व पुत्र पर दबाव बनाकर मेहंदीपुर मंदिर दर्शन करने भेज दिया। तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेगी, तभी वहा तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे। पति व पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपी तांत्रिक बलवीर सिंह ने महिला को पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया। अचेत होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इसी प्रकार उसने उनकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह चाकू-छूरी लेकर धमकाता भी रहता था। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार तांत्रिक द्वारा महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का मामला आया है। पीड़िताओं के बयान के आधार पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


