– आज शव का होगा पोस्टमार्टम, युवक की दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-सैलाना मार्ग स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में खजूर के पेड़ लगाने के लिए सड़क पर खड़ी क्रेन से युवक हादसे का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठा। बिल्डर्स की लापरवाही से हुए इस हादसे में आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में औद्योगिक थाने पहुंचे। उन्होंने निमंत्रण ग्रुप के कॉलोनाइजर के खिलाफ FIR की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इधर हंगामें के बीच कॉलोनाइजर के पक्ष में कुछ दलाल थाने में पहुंचकर पूरी घटना पर नजर रखते नजर आए। उक्त निमंत्रण ग्रुप पूर्व में भी कॉलोनी निर्माण में अनियमित्ता को लेकर सुर्खियों में छाया रहा है।
बता दें कि गांव पलसोड़ा निवासी अंकित (27) पिता दिनेश पांचाल मंगलवार शाम को पलसोड़ा से रतलाम की तरफ आ रहा था। पलसोड़ा फंटे से आगे रतलाम की तरफ रोड पर लापरवाही पूर्वक खड़ी क्रेन से वह टकरा गया। मौके पर ही अंकित की मौत हो गई थी। परिजनों को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। एंबुलेस से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का बड़ा भाई भी बेहोश हो गया। उसे भी तत्काल मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती किया। इसके बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण औद्योगिक पुलिस थाना पहुंचे और कॉलोनाइजर के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मृतक के चाचा कमल पांचाल ने बताया कि अंकित की शादी 29 अप्रैल 2022 को हुई थी। घर में बड़ा भाई और उनका परिवार है। पिता दिनेश का निधन वर्ष 2011 में हो चुका है। घर में मां राधा व पत्नी का दुर्गा है।
अंतर्राजिय व्यस्तम मार्ग पर नियम विपरीत कार्य
दरअसल जिस जगह घटना हुई वहां पर रतलाम के निमंत्रण बिल्डर्स द्वारा बड़ी कॉलोनी काटी जा रही है। अंतर्राजिय व्यस्तम मार्ग पर नियम विपरीत बड़े-बड़े खजूर के पेड़ लगाए गए है। रतलाम पुलिस थाने में आए परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार क्रेन के द्वारा पेड़ों को लगाया जा रहा था। इस कारण क्रेन आगे-पीछे हो रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। परिजन कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि पलसोड़ा फंटे के समीप जेसीबी सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे युवक की टकराने से मौत हुई है। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवारजन कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


