22.3 C
Ratlām

रतलाम से बड़ी खबर : सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और प्रतिनिधि डिंडोर पर FIR दर्ज 

रतलाम से बड़ी खबर : सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और प्रतिनिधि डिंडोर पर FIR दर्ज

– 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का है आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना विधानसभा अंतर्गत ग्राम बाजना के मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय से दुकान संचालन को लेकर एक करोड़ रुपये की अवैध मांग करने को लेकर भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार व उनके प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर के खिलाफ भादवि की धारा 323,294,506,327,384,34 में प्रकरण दर्ज किया है।

सैलाना थाने पर 48 वर्षीय तपन राय पुत्र कुमुद राय निवासी राजपूत मोहल्ला बाजना ने शिकायत में बताया कि वह बाजना में मां मेडिकल स्टोर संचालित करता है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2024 की शाम करीब चार बजे मेरे मोबाइल पर 9425635906 से दो-तीन बार कॉल आने के बाद कॉल उठाने पर सामने से एक व्यक्ति बोला कि तू क्या तपन बोल रहा है। मैंने नाम पूछा तो कहा कि मैं तुझे बाद में बताऊंगा। जिसके बाद मैंने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद मेरे कर्मचारी अंकेल चारेल के मोबाइल पर 9752720497 पर 8120750867 से फोन आया। दूसरी ओर से कहा कि मैं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोल रहा हूं और अंकेल चारेल से गाली गलौज कर मुझसे बात कराने का बोला। अंकेल ने मुझे फोन दिया तो विधायक कमलेश्वर ने गाली गलौज कर कहा कि बिना लाइसेंस के मेडिकल चला रहा है। एक्सपायरी व नकली दवाई बेच रहा है। तुरंत सैलाना कार्यालय आकर मिल नहीं तो ठीक नहीं होगा। मैं व अंकेल चारेल शाम करीब 6.30 बजे सैलाना में उनके पास मिलने पहुंचे। विधायक लगभग 19:30 पर कार्यालय पर आए। उन्होंने मेरा फोन बाहर ही रखवा दिया। मुझे अकेला अंदर बुलाकर कहा कि अवैध रूप से मेडिकल शाप चला रहा है मैं तुझे यहां नही रहने दूंगा। मेरी कालर पकडकर झूमाझटकी कर बोला कि अगर यहा रहकर कार्य करना है तो मुझे एक करोड रुपये देने होंगे। इसके बाद अंकेल चारेल को धमकाया कि तू तपन की मेडिकल पर काम करना छोड दे और मारपीट कर आफिस से बाहर कर दिया।

दुकान पर आकर तीन घंटे गुजारे 

रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी को विधायक कमलेश्वर व विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर मेरी दुकान पर आए और दबाव बनाते रहे कि अभी भी समय है वरना तुझे जेल भिजवा कर रहूंगा। मैंने विधायक से कहा कि एक करोड़ का इंतजाम नहीं कर पाएंगे। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर भी समझौते के लिए दबाव बनाने लगे और तीन घंटे उसकी मेडिकल दुकान पर बैठे रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!