20.4 C
Ratlām

सत्यम् शिवम् सुन्दरम् : हर-हर महादेव की चारों ओर रही गूंज, पावन पर्व पर श्रद्धालुजन की देवालयों में उमड़ी भीड़ 

सत्यम् शिवम् सुन्दरम् : हर-हर महादेव की चारों ओर रही गूंज, पावन पर्व पर श्रद्धालुजन की देवालयों में उमड़ी भीड़

– सनातन सोशल ग्रुप का ऐतिहासिक आयोजन, शिवमय हुआ मां कालिका माता मेला प्रांगण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रतलाम में उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से देर रात तक शिवालयों में अभिषेक के साथ भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन किया। वहीं कनेरी पुलिस लाइन में हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की सुबह से लंबी कतार देखी गई। सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव मन्दिर पर दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। भगवान भोले का आकर्षक श्रृंगार किया और भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन लाभ लेते हुये पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी।

IMG 20240308 WA0114

मां कालिका माता मेला प्रांगण में हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 351 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री देवस्वरूपानंदजी महाराज ने आशीवर्चन में श्रद्धालुजन को संबोधित करते हुए कहा कि वैभव वृद्धि के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इस तरह के आयोजनों से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उपस्थित होकर दिव्य शिवलिंग पर जल अर्पण किया। सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के मुख्य यजमान  संदीप व्यास-नीतू व्यास (मालवा ऑक्सीजन)रहे। पूरे परिसर को भगवा ध्वज से महारुद्राभिषेक के लिए सजाया गया। श्रद्धालुजनों को श्रीखंड व फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई।

स्वच्छता का रखा विशेष ध्यान

कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। जगह जगह डस्टबीन रखे गए। कार्यक्रम की शुरुआत से प्रसादी का वितरण शुरू हो गया जो कि कार्यक्रम समाप्ति तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, राजेंद्र पाटीदार, प्रभु राठौड़, कैलाश झालानी, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, दिनेश पोरवाल, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, रमेश पांचाल, अशोक यादव, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन,रवि शर्मा सहित मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, मधु बाहेती, प्रीति गोयल, जया सोमानी, पद्मा उपाध्याय, नीना नीरंजनी, वंदना पोरवाल, प्रेम राव, चेतना पाटीदार, गीता शर्मा, माया सोलंकी, सोनू नेका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

IMG 20240309 WA0013

सैलाना में भी बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

महा शिवरात्रि पर शिवगढ़ मार्ग और सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर महादेव मन्दिर पर दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। यहां अंचल सहित रतलाम, डेलनपुर, करिया, आम्बा, शेरपुर, बोदिना, हतनारा, नांदलेटा से बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन के लिए सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। अड़वानीय मार्ग स्थित बड़े केदारेश्वर पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी अय्यूब खान के मार्गदर्शन में करीब 40 पुलिसकर्मी श्रद्धालुजन की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!