बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर का मामला : लोकायुक्त टीम दस्तावेज लेने पहुंची रतलाम, नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस में हड़कंप

बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर का मामला : लोकायुक्त टीम दस्तावेज लेने पहुंची रतलाम, नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस में हड़कंप

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर रजिस्ट्री मामले में अनियमित्ता की शिकायत के बाद अब लोकायुक्त टीम जांच में जुट गई है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम बुधवार दोपहर बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर रजिस्ट्री मामले में दस्तावेज जब्त करने रतलाम पहुंची।  नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर टीम ने सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इस दौरान दोनों विभागों में हड़कंप देखने को मिला। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की नियम विपरीत रजिस्ट्री को लेकर पिछले कुछ समय से नगर निगम का माहौल गरमाया हुआ है। शिकायत पर तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार भी अपनी जांच रिपोर्ट नगरीय प्रशासन मंत्रालय को सौंप चुके हैं, इसके बाद पूरे मामले मे आर्थिक अनियमित्ता के आरोपों से घिरे निगम आयुक्त एपीएस गहरवार को शासन ने निलंबित भी कर दिया है।  परिषद सम्मेलन में भी भाजपा पार्षदों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। परिषद में रजिस्ट्री शून्य घोषित कराने  का निर्णय भी पारित किया गया था, हालांकि पिछले दिनों रजिस्ट्री शून्य करने के परिषद के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त को भी शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद बुधवार को लोकायुक्त टीम ने रतलाम पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में बुधवार दोपहर लोकायुक्त की टीम रतलाम नगर निगम पहुंची। टीम ने यहां से सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में जांच से संबंधित बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। नगर निगम से टीम ने कई दस्तावेज भी लिए जो जांच के लिए जरूरी है। करीब एक घंटे से अधिक समय तक नगर निगम में रुकने के बाद टीम महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची। लोकायुक्त टीम ने यहां से सभी रजिस्ट्री की कॉपी ली। टीम ने रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी यहां से प्राप्त की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मामले में किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा

सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री में अनियमितता को लेकर लोकायुक्त को शिकायत हुई थी। इसी मामले में जांच के लिए आज टीम रतलाम आई है। नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस से दस्तावेज लिए गए हैं। मामले में आर्थिक अनियमित्ता के शिकायत में गंभीर आरोप भी लगे हैं। विस्तृत जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी की संलिप्तता पाने पर उसे हरगिज नहीं बख्शा जाएगा। – सुनील तालान, डीएसपी – उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!