RCL-2024 का विजेता बना ब्रदर यूनाइटेड : दूधिया रोशनी में रंगारंग भरा रहा फाइनल मुकाबला 

RCL-2024 का विजेता बना ब्रदर यूनाइटेड : दूधिया रोशनी में रंगारंग भरा रहा फाइनल मुकाबला

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियन लीग किक्रेट प्रतियोगिता (RCL-2024) का  फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में रोमांचक भरा रहा। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित स्पर्धा में रंगारंग समापन समारोह के साथ शुरु हुए फाइनल मुकाबले में ब्रदर यूनाइटेड विजेता रहा। ब्रदर यूनाइटेड  ने 28 रन से हाट रोड सुपर किंग को हराया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240331 WA0063

स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर  12 मार्च से आयोजित स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियन लीग किक्रेट प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला रंगारंग समारोह के साथ शुरू हुआ। संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौड़ ने बताया कि फाइनल समारोह में  प्रतियोगिता के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृहमंत्री  हिम्मत कोठारी, मां बंगलामुखी आश्रम के गुरुदेव  कृष्णानंद जी , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय अतिथि रहे । अतिथियों ने मंच से उद्बोधन में आयोजन की बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोजन समिति के  संरक्षक महेंद्र कोठारी  ने प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित कराए जाने की घोषणा की । अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया।फाइनल मैच का प्रारम्भ  जोरदार आतिशबाजी के साथ अतिथियों ने  टीमों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला हाट रोड सुपर किंग और ब्रदर यूनाइटेड के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहकर ढोल धमाके के साथ मैदान में हर विकेट हो या  चोके छक्के मारने  पर ढोल नगाड़े , सिटी, बाजे बजाकर जश्न मनाते हुए डीजे गानो पर लुफ्त उठाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240331 WA0065

ब्रदर यूनाइटेड बना विजेता

12-12 ओवर के फाइनल मुकाबले को ब्रदर यूनाइटेड ने 28 रन से जीता।पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर यूनाइटेड ने 117 का लक्ष्य दिया अजय मालाकार  50 और डॉ शम्मी उल्ला ने 51 को रनों का योगदान दिया। ब्रदर यूनाइटेड के नवीन गवली ने विकेट लेकर हाट रोड सुपर किंग्स को हार के नजदीक पहुंचा दिया। प्रतियोगिता की मैन ऑफ द सीरीज हाट रोड सुपर किंग्स के दिलीप बिजवा को सौंपा। स्वर्गीय श्यामा महेंद्र ओझा की और से  टूर्नामेंट के समस्त मैन ऑफ द मैच प्रदान किया। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार को प्रदान किया। बेस्ट बैट्समैन स्वर्गीय विनीत वोरा की स्मृति में ब्रदर यूनाइटेड के अजय मालाकार, बेस्ट बॉलर नवीन गवली, बेस्ट फिल्डर शैरानी इलेवन के हारून को प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति संरक्षक महेंद्र कोठारी, संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, परामर्शदाता अशोक चौटाला ,अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, दिनेश पोरवाल, सचिव जयेश राठौर , योगेंद्र जादौन,दिनेश राठौर,गोपाल सोलंकी,दिग्विजय सिंह , गोविंद मालवीय , उमेंद्र सिंह,  प्रिंस बना, बाबू भाई, में विनोद यादव , टोनी पाल, बाबू बंजारा, दीपक भय्यू मैइडा ,असीम ओझा, प्रदीप नागोरा, चेतन शर्मा, अभिषेक पटेल,  शशि पटेल, स्वप्निल सिंह, शब्बीर खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!