29.3 C
Ratlām

ढाबे की आड़ में अवैध कारोबार : रतलाम में ढाबे से जब्त की बड़ी मात्रा में शराब

ढाबे की आड़ में अवैध कारोबार : रतलाम में ढाबे से जब्त की बड़ी मात्रा में शराब

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में अवैध शराब के कारोबार बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है। ऑरो वाटर प्लांट के बाद आबकारी ने अब सैलाना रोड स्थित जेएमडी ढाबे पर दबिश दी है। ढाबे की आड़ में आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। आबकारी ने यहां से 20 हजार से अधिक की शराब और बीयर जब्त की है। 

आबकारी विभाग सहायक आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि शनिवार शाम सैलाना रोड स्थित जेएमडी ढाबे से अवैध रुप से बीयर समेत देसी व अग्रेजी शराब कुल 38 लीटर शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 हजार 500 रुपए है। विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि सैलाना रोड स्थित एक ढाबे पर अवैध शराब बेची जा रही है। ढाबे पर आने वालों लोगों को शराब दी जाती है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जेएमडी ढाबे से विजय पिता हाकम सिंह से 26 नग बीयर, 80 पाव प्लेन देशी एवं 40 क्वाटर अग्रेजी शराब के जब्त किए। आरोपी विजय सिंह के खिलाफ आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम  धारा 34 (1) के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीसी केरवार, आबकारी वृत्त प्रभारी पुष्पराज चौहान, एसआई वंदना अग्रवाल, कांस्टेबल भगवती सोलंकी आदि शामिल रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!