कोचिंग सेंटर की आड़ में दैहिक शोषण : महिलाओं से संबंध बनाकर वीडियो के मार्फत करता था ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग सेंटर की आड़ में दैहिक शोषण : महिलाओं से संबंध बनाकर वीडियो के मार्फत करता था ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– आरोपी पिछले 12 वर्षों में कई महिलाओं से कर चुका है दुष्कर्म, अभी तक 450 से अधिक मिले आपत्तिजनक वीडियो

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतला में कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं के साथ दैहिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक रूप से जांच में सामने आया है कि आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक संजय (40) पिता मोहनलाल पोरवाल निवासी दीनदयाल नगर पिछले 12 वर्षों में अब तक कई महिलाओं का दैहिक शोषण कर चुका है। दैहिक शोषण के अलावा कोचिंग सेंटर संचालक पोरवाल ने खुफिया कैमरे के माध्यम से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी करता था। आरोपी के अस्सी फीट स्थित कोचिंग सेंटर से पुलिस दबिश के दौरान 10 मेमेोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव सहित 4 यूएसबी डाटा स्टोर के साथ शराब की बोतले और महिलाओं के अंतरवस्त्र बड़ी मात्रा में पाए गए हैं। खास बात यह है कि आरोपी पोरवाल के मोबाइल में ही 450 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो पुलिस को मिली है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240410 WA0041

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पत्रकार वार्ता आयोजित की। एसपी लोढ़ा ने बताया कि 80 फीट रोड स्थित विजन इंग्लिश कोचिंग सेंटर संचालक संजय पोरवाल के खिलाफ महिलाओं का दैहिक शोषण करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। गंभीर मुद्दे पर एसपी लोढ़ा ने तत्काल मामले की जांच सौंपी। जांच में सामने आया कि कोचिंग संचालक पोरवाल महिलाओं को शादी के झांसे में फंसाकर उनका दैहिक शोषण कर स्पाई कैमरे से वीडियो बनाता है।  इसके बाद वह महिलाओं को वीडियो व फोटो दिखाकर पिछले 12 वर्षों से ब्लैक मेल कर अवैध रूप से रुपयों की मांग भी करता है। कई पीडित महिलाएं समाज और परिवार में बदनामी के डर से पुलिस कार्रवाई से कतरा रही थी। बुधवार को कोचिंग संचालक आरोपी पोरवाल को दीनदयाल नगर से गिरफ्तार कर पुलिस औद्योगिक थाना अंतर्गत 80 फीट रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर जांच के लिए लेकर पहुंची। सेंटर पर तलाशी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप सहित बड़ी मात्रा में मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव सहित यूएसबी डाटा जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार जब पीडि़ता ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर मानसिक रूप से परेशान होकर दोबारा आरोपी के सेंटर पहुंचती थी, तब वह काफी परेशान रहती थी। इस दौरान वह महिलाओं के साथ शराब भी पीता था और उनका फिर से दैहिक शोषण करता था। एसपी लोढ़ा अनुसार कोचिंग सेंटर संचालक शातिर आरोपी पोरवाल को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। इसके बाद आगे की तफ्तिश की जाएगी कि इसने महिलाओं के अलावा सेंटर में और किन-किन युवतियों को भी अपना शिकार बनाया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!