18.9 C
Ratlām

रतलाम में भीषण हादसा : धामनोद साई मंदिर के सामने कार पलटी, दो की मौत, दो गंभीर घायल

रतलाम में भीषण हादसा : धामनोद साई मंदिर के सामने कार पलटी, दो की मौत, दो गंभीर घायल

– कार में सवार युवक जा रहे थे बांसवाड़ा से नागदा जंक्शन बारात में शामिल होने

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश और राजस्थान के अंतरराज्य मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हैं। धामनोद के साई मंदिर के सामने बांसवाड़ा से नागदा जंक्शन बारात में जा रहे बांसवाड़ा (राजस्थान) के दो युवकों की कार खाई में पलटने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि खाई में कार करीब चार से पांच पलटी खाई है।

बांसवाड़ा के आम्बावाड़ी क्षेत्र के अल्ताफ (23) पिता सलीम मंसूरी एवम अयान (18) पिता इकबाल मंसूरी सहित तीन युवक बांसवाड़ा से अपने रिश्तेदार की बारात में नागदा जंक्शन के ग्राम बछोडा जा रहे थे। इसी बीच धामनोद मार्ग स्थित साई मंदिर के सामने रांग साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार आनियंत्रित हो गई जो सीधे 10 फीट खाई में  चार से पांच पलटी खा गई। मौके पर धामनोद चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई ने आसपास के रहवासियों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया।  कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर ने अल्ताफ और अयान को मृत घोषित किया। दुर्घटना में अल्ताफ के बड़े भाई अलविश एंव समीर पिता जाकिर मंसूरी को भी गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। कार में मृतक अयान का भाई सोनू उर्फ अबरार पिता इकबाल मंसूरी भी सवार था जिसे मामूली चोटें आई है। इधर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेजी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!