मामला रतलाम के जिलाबदर की हत्या का : रंजिश में हुई राहुल उर्फ बम की हत्या, सुराग के आधार पर पुलिस जल्द करेगी खुलासा

मामला रतलाम के जिलाबदर की हत्या का : रंजिश में की राहुल उर्फ बम की हत्या, सुराग के आधार पर पुलिस जल्द करेगी खुलासा

Advertisements
Advertisements

धार/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाना अंतर्गत लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम खजुरिया फाटे के पास सडक़ किनारे बुधवार सुबह रतलाम से जिला बदर राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम पिता प्रकाश नायक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। धार पुलिस ने अभी तक जांच में पाया है कि युवक की हत्या रंजिश में की गई है। पुलिस का दावा है की उक्त हत्याकांड में उसे अहम सुराग हाथ लग चुके हैं, जिसका खुलासा वह एक दो दिन में करेगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कानवन थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि शव की शिनाख्त रतलाम के जिलाबदर राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम पिता प्रकाश नायक के रूप में हुई थी। उसके दाहिने हाथ पर हिंदी में मां एवं अंगूठे के पास अंग्रेजी में बीके लिखा था। इसी हाथ पर महाराणा प्रताप का टैटू व छाती में हिंदी में मर्द लिखा था। काले रंग की शर्ट व जींस पहने युवक की जल्द ही पहचान हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए बदनावर सिविल हॉस्पिटल भेजा था। पीएम में मृतक राहुल के गले और शरीर के अन्य भागों में गभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के अनुसार स्पष्ट है कि रतलाम से जिलाबदर राहुल उर्फ बम की मंगलवार रात में हत्या कर शव को मौके पर लाकर फेंक दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए रतलाम ले गए। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पता चला कि रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई है। वह जिलाबदर होने के बाद इंदौर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल उर्फ बम रतलाम के दीनदयाल नगर पुलिस स्टेशन का निगरानीशुदा बदमाश था। लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण रतलाम के जिला दंडाधिकारी ने उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया था। इस वजह से वह वर्तमान में इंदौर में रह रहा था। पुलिस अब पता लगाने में जुटी हैं कि वह मुलजिमों की गिरफ्त में कैसे आया और किस तरह उसकी हत्या की गई और उसमें कितने मुलजिम शामिल रहे। धार जिले की कानवन पुलिस ने दावा किया कि एक दो दिन में हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!