Ratlam Crime News : बहुचर्चित डबल मर्डर में अभी दो आरोपी फरार, दूसरे पर भी  इनाम

Ratlam Crime News : बहुचर्चित डबल मर्डर में अभी दो आरोपी फरार, दूसरे पर भी  इनाम

Advertisements
Advertisements

– वारदात के एक माह में 19 नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जा चुके जेल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में मार्च माह के तीसरे सप्ताह हुए बहुचर्चित डबल मर्डर में पुलिस को अभी शेष दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने शुक्रवार को मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक जाट निवासी नेगडदा पर भी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। जबकि उक्त प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में ही इनाम घोषित है। वारदात में शामिल 19 आरोपी अभी तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो कि वर्तमान में जेल में है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि केशव गुर्जर (29) निवासी ग्राम सेमलिया व गजेंद्र डोडिया उर्फ गज्जू (30) निवासी ग्राम अमलेटा की 21 मार्च 2024 की रात रंजिश और वर्चस्व के लिए वाहनों से कुचलकर और हमला कर हत्या कर दी गई थी।रतलाम जेल में हुई मारपीट व आपसी विवादों के चलते साजिश रचकर युवकों की नृशंस हत्या की गई थी। मामले में 21 आरोपित शामिल हैं। 26 मार्च 2024 को पुलिस ने आरोपी राहुल जाट निवासी रामगढ़ (सैलाना), सूर्यपालसिंह पड़ियार व बबलू गुर्जर निवासी बिबडौ़द, शैलेंद्र डिंडोर उर्फ शेलू, अंकित कुमावत व योगेश सोनावा निवासी नामली तथा अभिषेक जाट निवासी धमोत्तर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2 अप्रैल 2024 को चरणसिंह चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा को गिरफ्तार किया। 5 अप्रैल 2024 को इनामी आरोपी सौरभ गोहलोत, विजय मेट, दीपक गेहलोत और सौरभ मराठा निवासी रतलाम (Ratlam) को गिरफ्तार किया था। 10 अप्रैल 2024 को आरोपी प्रदीप जोशी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने  फरार चल रहे इनामी आरोपी ध्रुव पिता भरतलाल जाट निवासी नामली सहित कान्हा उर्फ कन्हैयालाल जाट, रोहित कुमावत, दीपक गुर्जर, भगवान सिंह, समरथ चौधरी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अभी तक आरोपी राजाराम चौधरी और दीपक जाट पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

यह कहना है जिम्मेदार का 

वारदात के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला पर पूर्व में 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। शुक्रवार को प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी दीपक जाट निवासी नेगडदा की गिरफ्तारी पर भी 10 हजार रुपए की घोषणा की है। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी – रतलाम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!