रतलाम में छात्रा ने की खुदकुशी : बीमार होने के बाद रिजल्ट ने किया मायूस, जहर पीकर दी जान

रतलाम में छात्रा ने की खुदकुशी : बीमार होने के बाद रिजल्ट ने किया मायूस, जहर पीकर दी जान

Advertisements
Advertisements

– परिजन के मुताबिक रिजल्ट आने से पहले बीमार होकर रहने लगी थी गुमसुम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 16 वर्षीय बालिका ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। छात्रा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आने से पूर्व पिछले एक माह से बीमार थी। 10वीं का छह दिन पहले 24 अप्रैल-2024 को परिणाम आने में छात्रा फेल हो गई थी। छात्रा की खुदकुशी का कारण बीमारी से डिप्रेशन में उठाया कदम बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम अलकाखेड़ा निवासी दया (16) पिता जीवनलाल निनामा ने 28 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। छात्रा सैलाना के सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ रही थीं। उसका 24 अप्रैल को ही रिजल्ट आया था जिसमें वह फेल हो गई थी। इसके अलावा बीमारी के चलते एक माह से डिप्रेशन में भी थी। पिता जीवनलाल ने बताया कि बेटी दया का रिजल्ट देखा ही नहीं है। एक माह पहले से वह बीमार होने से काफी परेशान थी। कीटनाशक पीने के बाद परिजन उसे राजस्थान के बांसवाड़ा उपचार के लिए लेकर गए थे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाजना थाना के केलकच्छ चौकी प्रभारी भंवरसिंह भूरिया ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि छात्रा बीमारी के चलते कुछ दिन से परेशान थी। हाल ही में आए कक्षा 10वीं के रिजल्ट में भी फेल हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर छात्रा द्वारा डिप्रेशन में आत्महत्या के लिए कदम उठाना सामने आ रहा है। फिलहाल उक्त प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!