रतलाम में अंधेकत्ल का खुलासा :  प्रेम संबंध के चलते पत्नी व भाई ने की थी हत्या, पुलिस को किया गुमराह 

रतलाम में अंधेकत्ल का खुलासा :  प्रेम संबंध के चलते पत्नी व भाई ने की थी हत्या, पुलिस को किया गुमराह 

Advertisements
Advertisements

– उज्जैन आईजी संतोष कुमार से झूठी शिकायत कर आरोपी पत्नी कर चुकी गुमराह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम हरथल में नौ दिन पूर्व युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है।  पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसकी पत्नी व छोटे भाई ने मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी लोढ़ा ने बताया कि 29 अप्रैल-24 की रात 12.30 बजे ग्राम हरथल निवासी छोटू (25) पिता लालू गरवाल की नृशंस हत्या हुई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी लोढ़ा ने टीम गठित की थी। टीम ने मृतक के परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया की घटना की रात छोटू पत्नी रेखा (24) गरवाल व दो बच्चो के साथ घर के बाहर सो रहा था। घर के पास ही मृतक छोटू का सौतेला छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मृतक के पास ही सो रही थी परंतु उसने हत्या करने वालो के बारे में जानकारी से मना कर दिया था, इस कारण वह संदेह के घेरे में आई। मृतक छोटू की पत्नी रेखा गरवाल व मृतक के भाई सोहन गरवाल से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ तथा साइबर सेल प्रभारी अमित शर्मा द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आए कि मृतक छोटू की पत्नी रेखा का मृतक के सगे भाई राहुल (22) गरवाल से प्रेम प्रसंग था। इसके बारे मे छोटू गरवाल को अप्रैल माह में पता चला था तो उसने भाई राहुल और पत्नि रेखा से विवाद किया था। जांच में सामने आया कि रेखा व राहुल फोन पर अक्सर बातें करते थे, यह जानकारी भी छोटू को मिली तो उसने एक दिन आरोपी पत्नी रेखा का फोन तोड़कर फेंक दिया था। इस विवाद  के बाद ही छोटू की पत्नी रेखा गरवाल व भाई राहुल गरवाल ने छोटू गरवाल की हत्या का षड्यंत्र रचा था।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी से लेकर आईजी से शिकायत कर किया गुमराह

पुलिस के अनुसार छोटू गरवार और उसके परिवार का गांव में ही रहने वाले दल्ला व मांगू के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण परिवार के लोग दल्ला व मांगू और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे और पुलिस के खिलाफ एसपी राहुल कुमार लोढ़ा और आईजी संतोष कुमार सिंह को दबाव बनाने की झूठी शिकायत भी की थी। आरोप लगाया था कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई न करते हुए परिवार के लोगों को ही परेशान कर रही है। परिवार के लोगों को राहुल और रेखा के प्रेम संबंधों की जानकारी भी थी लेकिन वह छिपा रहे थे। पुलिस ने सायबर सेल की मदद लेकर आरोपी पत्नी और मृतक छोटू के भाई राहुल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो अंधेकत्ल का पर्दाफाश हो गया। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!