रतलाम जिले के सरवन में मां की हत्या : बेटे ने खाने की बात पर मां को पीटा फिर साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ पर लटकाया

रतलाम जिले के सरवन में मां की हत्या : बेटे ने खाने की बात पर मां को पीटा फिर साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ पर लटकाया

Advertisements
Advertisements

– ग्रामीणों ने सरवन थाने पर दी सूचना, शव का रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित सरवन थाना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपनी 65 वर्षीय वृद्ध मां जीवाबाई से पहले खाने की बात पर विवाद किया। फिर डंडे और पत्थर से हमला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद गला घोट उसकी साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया। शातिर आरोपी बेटे ने आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से मां को पेड़ पर लटकाया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार आसाराम पिता मालिया गुरुवार रात 9 बजे घर पहुंचा था। उसने मां जीवा बाई से खाना मांगा। इसी दौरान खाना मांगने की बात पर कहासुनी हुई। गुस्से में बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। ईंट व डंडे से पीटा। क्रूर बेटा मां को तब तक मारता रहा, जब तक मां मूर्छित नहीं हो गई। बाद में आत्महत्या बताने के लिए घर के पास ही नीम के पेड़ पर मां के शव को लटका कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस शुक्रवा सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची। आरोपी बेटा विवाहित है और उसके दो बच्चे है। पत्नी व बच्चे साथ में नहीं रहते है। तीन बहने है। यह अकेला है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना स्थल पहुंचे एडिशनल एसपी

बेटे द्वारा अपने मां को मारने के दौरान विवाद में पिता ने समझाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी बेटे ने पिता के साथ भी झूमाझटकी की। विवाद कर बेटा एक बार बाहर चला गया। फिर दौबारा आया विवाद करने लगा। इसी दौरान फिर बेटे ने मां को कहा कि खाना नहीं बना क्या? इसी दौरान फिर विवाद हुआ। इस दौरान पिता को नींद लग गई। सुबह जब वह उठे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। घटना के बाद रतलाम से एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे।

आरोपी को हिरासत में लिया

आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाने की बात को लेकर मां से विवाद कर मारपीट की। फिर थोड़ी देर बाद आकर फांसी पर लटका दिया। जिससे मां की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गौवंश वध का केस दर्ज है। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी – रतलाम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!