रतलाम में अनूठा और भव्य कार्यक्रम कल : एक ही मंडप में पंडित पढ़ेंगे मंत्र तो मौलाना कलमा

रतलाम में अनूठा और भव्य कार्यक्रम कल : एक ही मंडप में पंडित पढ़ेंगे मंत्र तो मौलाना कलमा

Advertisements
Advertisements

– 26 मई को सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा रतलाम के खाराखेड़ी में, 74 जोड़े जीवन साथ का लेंगे वचन

रतलाम। रतलाम में 26 मई को अनूठा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खाराखेड़ी क्षेत्र स्थित हजरत दादा गैब शाह वली रहमतुल्लाह अलैह (झाड़ी वाले बाबा) दरगाह पर एक दिवसीय उर्स के साथ निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा। एक ही मंडप के नीचे हिंदू समाज के 45 जोड़े जहां मंत्रों के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन साथ का वचन लेंगे, वहीं मुस्लिम समाज के 29 जोड़े मौलाना से कबूलनामा पढ़वाकर जीवन की नई शुरुआत करेंगे। दोनों धर्मों के संयुक्त और अनूठे भव्य विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजनकर्ता की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उक्त भव्य आयोजन ओवेस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ओवेस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग लिमिटेड कंपनी के सैयद ओवेस अली ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह और उर्स समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हिंदू समाज के 45 व मुस्लिम समाज के 29 जोड़ों ने अभी तक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में रतलाम जिले के अलावा मंदसौर, धार, नीमच सहित राजस्थान के बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा आदि स्थानों के युवक-युवती शामिल हैं। दरगाह परिसर में 26 मई की सुबह 9 बजे परचम कुशाई के साथ उर्स की शुरुआत होगी। इस दौरान ओवेस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग लिमिटेड कंपनी की ओर से विवाह के दौरान वर-वधु को आशीर्वाद स्वरूप गृहस्थी का सामान भी भेंट करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विशाल सात्विक भंडारा भी होगा

26 मई को महू रोड स्थित खाराखेड़ी क्षेत्र स्थित हजरत दादा गैब शाह वली रहमतुल्लाह अलैह (झाड़ी वाले बाबा) दरगाह पर  पहले परचम कुशाई चादर पेश की जाएगी। इसके बाद हिंदू समाज के 45 जोड़ों को पंडित मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ जीवन की नई राह के लिए जोड़ेंगे। इधर मुस्लिम समाज के भी 29 जोड़ों को मौलवी कलाम पढ़ाएंगे। निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह के दौरान शुद्ध शाकाहारी विशाल भंडारा भी किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!