दिन विशेष को किया याद : रतलाम में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन का मनाया स्थापना दिवस

दिन विशेष को किया याद : रतलाम में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन का मनाया स्थापना दिवस

Advertisements
Advertisements

रतलाम वंदेमातरम् न्यूज। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ( सीटू ) का 54 वां स्थापना दिवस पर रतलाम के शास्त्री नगर स्थित एमआर यूनियन कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टल एंप्लॉइज यूनियन के कामरेड आईएल पुरोहित विशिष्ठ अतिथि बतौर मौजूद थे। कामरेड एमएल नागावत ने अध्यक्षता की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि कामरेड पुरोहित ने कहा कि सीटू सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने में मददगार साबित हुई है। चाहे न्यूनतम वेतन हो, कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सीटू ने एक जुझारू संगठन के रुप में पहचान बनाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नागावत ने सीटू समर्थित यूनियनों के बारे में कहा कि चाहे एमआर यूनियन हो आशा, ऊषा संघ हो या आंगनवाडी कार्यकर्ता संघ, मजदूर निर्माण, पेंशनर्स संघ सभी यूनियनों ने संघर्ष कर एनडीए सरकार हो या यूपीए सरकार सदैव कर्मचारियों के लिए आवाज़ बुलंद की है। सभा को सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, आंगनवाडी कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, एमआर यूनियन के कामरेड रसीद खान ने भी सम्बोधित किया।। इस अवसर पर रवीन्द्र शर्मा, चिंटू कुमार, राधेश्यम दुबे, मनोज असाटी, संजय व्यास, निखिल मिश्र, आदि मौजूद थे। संचालन राकेश मालवीय ने किया। आभार अविनाश पोरवाल ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!