रतलाम में फूंका आतंकवाद का पुतला : हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम में फूंका आतंकवाद का पुतला : हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर के शिवखोड़ी में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला कर निर्दोषों कि हत्या पर आक्रोश पनपने लगा है। रतलाम में उक्त शर्मनाक वारदात के विरोध में बुधवार को विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल ने जमकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला कलेक्टोरेट के बाहर फूंका। राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर गौरव शर्मा को ज्ञापन सौंप आतंकियों को हिंदुस्तान की जमीन से नेस्त नाबूद करने की आवाज उठी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उल्लेखनीय है कि 9 जून को तीर्थयात्रियों की बस पर हमला हुआ था। जिसमें 10 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है। घटना का विश्व स्तर से लेकर देशभर में विरोध देखा जा रहा है। ज्ञापन सौंप मांग कि गई कि श्रद्धालुओं की बस पर पाकिस्तान घोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों ने कायरना हमला किया। निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री शहीद हो गए। इस घटना से पूरा देश आहत है और आक्रोश है। बजरंग दल शहीद तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। परंतु इस कायरना कृत्य का विरोध करता है। इस प्रकार की कायरना गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने के निर्देश केंद्र सरकार को दिए जाए। साथ ही ऐसे लोगों को संरक्षण देने वाले आतंरिक व विदेशी तत्वों के भी खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह थे प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मौजूद

प्रदर्शन के दौरान विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, मनोहर पड़िहार, विभाग संयोजक वीनू शर्मा, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, विहिप जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहमंत्री पवन देवड़ा, अक्षय गोमे, जिला सहसंयोजक आशु टाक, राहुल हाड़ा, राजाराम ओहरी, शंकर सिंह सोलंकी, जिला गो रक्षा प्रमुख विहिप मुन्नू कुशवाह, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज पंवार, जिला बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, दीपक प्रजापत, सुनील राठौड़, कृष्ण भामा आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!