रतलाम में लाखों की चोरी का पर्दाफाश : कैंसर पीडि़त मकान मालिक के शातिर किरायेदार ने वारदात को दिया था अंजाम

रतलाम में लाखों की चोरी का पर्दाफाश : कैंसर पीडि़त मकान मालिक के शातिर किरायेदार ने वारदात को दिया था अंजाम

Advertisements
Advertisements

– पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सवा पांच लाख रुपए की वारदात में आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। कैंसर पीडि़त मकान मालिक शेर खान निवासी लक्ष्मी नगर के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान शातिर किरायेदार सोहेल (27) पिता इफ्तेखार पठान निवासी मोलाना आजाद नगर, हालमुकाम लक्ष्मी नगर ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सवा पांच लाख रुपए की नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ किया। वारदात के बाद शातिर आरोपी सोहेल ने शंका न हो इसके लिए स्वयं द्वारा मकान मालकिन मुकर्रम चाची को मोबाइल फोन पर चोरी की जानकारी भी दी थी।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सोहेल के पास से चोरी की गई नगदी सहित आभूषण जब्त किए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एडिशनल एसपी खाखा ने बताया कि माणक चौक पुलिस को फरियादी मुकर्रम पति शेर खान निवासी लक्ष्मी नगर ने अपने घर में चोरी की वारदात को लेकर सूचना दी थी। फरियादी ने बताया कि उनके पति शेर खान केंसर की बीमारी से पीडि़त होने के कारण 11 और 12 जून-2024 को रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान फरियादी मुकर्रम घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई थी। 12 जून-2024 को फरियादी मुकर्रम के घर में किराये से रहने वाले सोहेल ने महिला को मोबाइल पर जानकारी दी की आपके घर का ताला टूटा हुआ है और बदमाशों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। शातिर किरायेदार सोहेल की सूचना पर फरियादी मुकर्रम घर पहुंची और पाया कि अज्ञात बदमाश 4 लाख 35 हजार रुपए नगदी सहित करीब 90 हजार रुपए कीमती के आभूषण चुरा ले गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सीएसपी अभिनव वारंगे और माणकचौक थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने पहुंच जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को फरियादी मुकर्रम के किरायेदार सोहेल पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस किरायेदार सोहेल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और पूछताछ के दौरान उसने वारदात को अंजाम देना कबूला। पुलिस ने शातिर आरोपी सोहेल पिता इफ्तेखार पठान के घर में रखे चोरी के नगदी राशि और जेवर भी बरामद किए। एडिशनल एसपी खाखा के अनुसार आरोपी लोहे की आलमारी बनाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए कुल 5 लाख 25 हजार की नगदी और आभूषण जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सराहनीय कार्य के लिए टीम होगी पुरस्कृत

एडिशनल एसपी खाखा ने बताया कि चोरी की बड़ी वारदात को सुलझाने में माणकचौक थाना प्रभारी सिंगार के अलावा सहायक उपनिरीक्षक बसील गणावा, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह जादौन, दिलीप सिंह रावत, अमिचंद सिंगारे, रणवीर सिंह सहित आरक्षक गोविंद गेहलोत, वीरेंद्र बारोड़, संदीप शर्मा सहित अशरफ खान की भूमिका सराहनीय है। सराहनीय कार्य के लिए उक्त टीम को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!