रतलाम में मिला महिला का शव : घर से लापता महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

रतलाम में मिला महिला का शव : घर से लापता महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के रावटी पुलिस थाना अंतर्गत गुमशुदा एक महिला का शव नग्न अवस्था में दोनों हाथ बंधे हुए माही नदी में मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी रखा दिया था। गुरुवार को महिला की शिनाख्त परिजनों ने पहुंचकर की है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम पार्वतीबाई (35) पति थावरसिंह कतीजा निवासी ग्राम वालिया रुंडी है। 11 जून की शाम महिला के घर पर कुछ मेहमान आए थे। रात 8 बजे वह नोतरा में जाने का बोल मेहमान के साथ घर से निकली थी। सुबह तक वापस नहीं लोटी तो आसपास तलाश की। नहीं मिलने पर 12 जून-2024 को रावटी पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को 12 जून- 2024 की शाम बोरपाड़ा व शैलेज गांव के बीच माही नदी के पुलिया में एक महिला का नग्न अवस्था में शव होने की सूचना मिली। शव के दोनों हाथ लुगड़ी से बांध रखे थे। शिनाख्त नहीं होने पर शव को बुधवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी में रख दिया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुरुवार दोपहर महिला के शव की शिनाख्त पार्वतीबाई पति थावरसिंह कतीजा निवासी वालारुंडी के रुप में हुई। महिला के परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। मृतिका के साडू सोहन निवासी खागरापाड़ा ने बताया कि जिस दिन पार्वती बाई घर से निकली थी। तब घर मेहमान आए थे। उनमें एक देवीलाल निवासी देवीपाड़ा के साथ दो लोग अन्य थे। मृतिका की बेटी सीमा (18) ने देखा था। उसी ने बताया कि मां देवीलाल व दो अन्य के साथ गई। चूंकि देवीलाल का पूर्व से घर पर आना-जाना था। घर से नोतरा में जाने का बोल कर वह निकली थी। रावटी पुलिस थाना अनुसार गांव बोरपाड़ा के सरपंच ने डीएस डामोर ने नदी में अज्ञात लाश होने की सूचना दी थी। शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया था। जिस तरह से शव नग्न अवस्था में होकर दोनों हाथ बंधे मिले है, प्रारंभिक जांच में हत्या होना प्रतीत हो रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!