रतलाम के जावरा में फिजा खराब की कोशिश करने वाले सलाखों के पीछे : चार आरोपियों के खिलाफ रासुका, मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में 20 मुकदमें

रतलाम के जावरा में फिजा खराब की कोशिश करने वाले सलाखों के पीछे : चार आरोपियों के खिलाफ रासुका, मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में 20 मुकदमें

Advertisements
Advertisements

– गोवंश अधिनियम के विपरित कार्य करने वालों की जिला और पुलिस प्रशासन जुटा रहा जानकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा तहसील मुख्यालय पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने के सिलसिले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया। खास बात यह है कि जिले की शांत फिजा में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश में मास्टर माइंड के खिलाफ पूर्व में 20 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, इसमें से जावरा वाली घटना को शामिल किया जाए तो मुख्य आरोपी के खिलाफ 9 अपराध पशु क्रूरता और गोवंश अधिनियम में दर्ज होने के साथ पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रभारी एसपी राकेश खाखा ने बताया कि उक्त घटना में लिप्त आरोपी सलमान (24) पिता मोहम्मद मेवाती, निवासी मेवातीपुरा (जावरा), शाकिर (19) पिता शाहिद कुरैशी, निवासी जेल रोड (जावरा),नोशाद उर्फ हनुमार (40) पिता भूरे खान कुरैशी, निवासी जूना कबाड़ा (जावरा), शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार, निवासी अरब साहब कॉलोनी (जावरा) को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना के प्रकाश में आने के बाद जावरा में पनपे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शुक्रवार सुबह ही आरोपी सलमान और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का आरोप है। वहीं आरोपी शाहरुख और नोशाद को देर रात गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर मौके पर तस्दिक के लिए भी जुलूस निकालकर ले जाया गया। इसके बाद चारों गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया। देर रात गिरफ्तार आरोपी शाहरूख और नोशाद की भूमिका गोवंश काटने में बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मास्टर माइंड नोशाद है हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नोशाद पर पहले से 20 प्रकरण दर्ज हैं। एक बार जिला बदर भी हो चुका है। शेष गिरफ्तार तीनों आरोपियों में शाहरूख के खिलाफ पूर्व में मारपीट का प्रकरण दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नोशाद और शाहरूख के अलावा गोवंश का कटा सिर मंदिर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सलमान और शाकिर के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मुकदमें नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे के आदी भी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी शाकिर और सलमान दोनों निवासी मेवातीपुरा (जेल रोड गली) जावरा को गिरफ्तार किया था। इनसे सख्ती से की गई पूछताछ के बाद घटना का मास्टमाइंड और उसके सहयोगी का नाम कबूला।

रतलाम में भी एक्शन, 24 गोवंश को गोशाला भेजा

जावरा की घटना के बाद रतलाम शहर में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को शहर में जावरा रोड होंडा शोरूम के सामने अवैध रूप से पाड़ा काटने की सूचना पर पुलिस और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर पहुंचा था। थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र वर्मा और दल प्रभारी राजेंद्रसिंह पंवार ने मौके से 24 गोवंश को जब्त कर गोशाला भिजवाया है। इसके अलावा अन्य ऐसे स्थानों की प्रशासन जानकारी जुटा रहा है, जहां पर गोवंश की तस्करी के अलावा गोवंश अधिनियम के विपरित कार्य हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ऐसे आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की संभावना है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!