रतलाम में एक सकारात्मक पहल : स्पंदन कार्यक्रम से मूकबधिर खिलाड़ी और स्कूल के लिए जुटाए 6.34 लाख रुपए

एक सकारात्मक पहल : स्पंदन कार्यक्रम से मूकबधिर खिलाड़ी औरस्कूल के लिए जुटाए 6.34 लाख रुपए

Advertisements
Advertisements

– स्पंदन संस्था और इप्का परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम ने बांधा समां

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्पंदन संस्था ने सेवा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई छू ली है। रतलाम के ब्राम्हण बोर्डिंग स्कूल में आयोजित ये दिल नादान कार्यक्रम के माध्यम से चंद घंटों में 6 लाख 34 हजार रुपए जुटाए गए। यह राशि मध्य प्रदेश दृष्टि बाधित क्रिकेट टीम और जनचेतना मूक बधीर स्कूल को दी जाएगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्पंदन संस्था के संयोजक अचल शुक्ला ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया उक्त संगीतमय कार्यक्रम रतलाम स्थित बोर्डिंग स्कूल में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सदस्यों और जन चेतना मूक-बधिर स्कूल रतलाम के सहयोगार्थ ” स्पंदन ” द्वारा ” ऐ दिल -ए- नादान “आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन सहयोग उत्त्साह पूर्वक मिला और 6 लाख 34 हजार 800 रुपए एकत्रित हुए। जो कार्यक्रम के अंत में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों सोनू गोलकर, ओमप्रकाश पाल, सुषमा पटेल , प्रिया कीर , सुनीता सराठे  एवं  जन चेतना मूक -बधिर स्कूल को राशि वितरित की।  ” स्पंदन” संरक्षक दिनेशजी सियाल , संयोजक अचल शुक्ला व कार्यक्रम में नीमच की अपार कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ मौजूद थी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया |

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संगीतकार और गीतकार की स्मृति में हुआ कार्यक्रम

” स्पंदन ” का प्रोग्राम इस वर्ष गीतकार साहिर लुधियानवी व संगीतकार ख़य्याम की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रतलाम के जाने  माने कलाकार अय्यूब खान ,संगीता जैन , नरेश यादव के साथ लक्ष्मी मैडम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। संस्था संयोजक अचल शुक्ला ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए मुकेश और नितिन मुकेश के गीत सुनाए। कार्यक्रम के संरक्षक सियाल , अपर कलेक्टर गामड़ एवं मध्य प्रदेश दृष्टिबाधित टीम के कप्तान सोनू गोलकर ने संबोधित भी किया। कार्यक्रम में ” स्पंदन” की पूरी टीम के साथ इप्का परिवार व रतलाम की संगीत प्रेमी जनता के साथ प्रबुद्ध वर्ग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अपने कविताओं और गीत के माध्यम से गीतकार अलक्षेन्द्र व्यास ने किया और आभार विक्रम कोठारीजी ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!