रतलाम का शातिर नटवरलाल : दिल्ली की बार में उड़ाता था रुपए, तीन आरोपी और गिरफ्तार

रतलाम का शातिर नटवरलाल : दिल्ली की बार में उड़ाता था रुपए, तीन आरोपी और गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– मामला इंदौर में सस्ते दाम पर फ्लैट दिलाने के नाम पर डाॅक्टरों से 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के डाॅक्टरों से सस्ते दामों पर फ्लैट दिलाने के नाम पर की गई करीब 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा में एक दर्जन से अधिक पदों पर रहने वाला मुख्य आरोपी जावरा फाटक निवासी अविनाश राव 6 दिन पूर्व गिरफ्तार हो चुका है। मुख्य आरोपी राव 28 जून- 2024 तक पुलिस रिमांड पर है। जांच में सामने आया है कि राव अय्याश किस्म का व्यक्ति है और वह दिल्ली की बार में लाखों रुपए उड़ाता था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि रतलाम जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. प्रमोद प्रजापति व उनके दोस्त डाॅ. गौरव बोरीवाल, सुनील पांचाल, डाॅ. सीपी जोशी, धर्मेंद्र चौहान, विवेक जैन, तरूण कसेरा, विनय पासवान आदि ने रतलाम स्टेशन रोड पर अपने साथ हुई ठगी की 17 मई- 2024 को शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई थी।  पुलिस ने जांच में पाया कि सस्ते दामों पर फ्लैट दिलाने का प्रलोभन देकर मुख्य आरोपी राव ने सोशल मीडिया पर अपने साथ भाजपा नेताओं के फोटो और पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार करता था। पुलिस ने मामले में 17 मई 2024 को अविनाश राव के खिलाफ प्रकरण दर्ज 20 जून- 2024 को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उसे 28 जून- 2024 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। मामले में रतलाम पुलिस ने उसके तीन सहयोगी यश जोशी, राहुल त्रिपाठी व यश प्रजापत सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्य आरोपी राव की शातिरबाजी 

डाॅक्टरों को सस्ते दामों में फ्लैट दिलाने का लालच दिखाकर मुख्य आरोपी राव रुपए प्राप्त करता रहा। यह राशि वह अपने साथियों यश जोशी, राहुल त्रिपाठी व यश प्रजापत निवासी इंदौर के खातों में ट्रांसफर करता था। वे तीनों उसके अनुसार दूसरों के खातों में रुपया भेजते थे। इसके बदले अविनाश उनका सारा खर्च उठाता था।  यश जोशी और राहुल त्रिपाठी अविनाश का वाहन चलाने का काम करते थे। तीसरा साथी यश प्रजापत अविनाश के ऑफिस का काम देखता था। 

शेष तीनों आरोपी गए जेल

मुख्य आरोपी अविनाश राव 28 जून-2024 तक पुलिस रिमांड पर है। धोखाधड़ी के उक्त प्रकरण में तीन शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। – दिनेश भोजक, टीआई – स्टेशन रोड थाना, रतलाम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!