स्टंटबाजो ने मचाया हूल्लड़ : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर सिखाया सबक

स्टंटबाजो ने मचाया हूल्लड़ : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर सिखाया सबक

Advertisements
Advertisements

– रतलाम जिले में कहां की है घटना, पढ़े, वंदेमातरम् NEWS 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा-उज्जैन बायपास पर कार में सवार स्टंटबाजो ने जमकर हूल्लड़ मचाया। कार की खिड़कियों से बाहर निकल कर कई युवा स्टंट करते हुए कैमरों में कैद हुए। बायपास पर अन्य वाहन चालकों को कट मारते हुए हूल्लड़ मचा रहे थे। दूसरे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस को सूचना मिली तो फिल्मी स्टाइल में इन कारों का पीछा किया। कुछ कार चालक तो वाहन समेत भाग निकले। दो कार को पुलिस ने रोक कर चालानी कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार इंदौर से कार में सवार होकर कई युवा एक साथ श्री सांवलियाजी जा रहे थे। बुधवार शाम जावरा-उज्जैन बायपास पर युवा कार की खिड़कियों से बाहर निकल स्टंट करते हुए हुल्लड़ मचा रहे थे। इन कारों की रफ्तार भी तेज थी। कुछ लोगों ने इनके वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों को सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज सोनू वाजपेयी को भेजा गया। पुलिस ने इन कार चालकों का पीछा किया। पुलिस का वाहन देख युवाओं ने अपने वाहन नहीं रोके। पुलिस ने ओवरटेक करते हुए दो कार चालकों को रोका। पुलिस ने उनके खिलाफ मोटर-व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत खतरनाक स्थिति में वाहन चलाने पर 1-1 हजार के चालान काट जुर्माना वसूला। कुछ युवाओं ने चालानी कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी दबाव बनाया। इस दौरान अन्य कार में सवार युवा वाहन समेत वहां से भाग निकले। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि युवा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए खिड़कियों से बाहर निकल कर हुल्लड़ मचा रहे थे। पुलिस ने कार चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!