एक पौधा मॉं के नाम : बड़ों से लेकर बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, हजारों की संख्या में पौधे रोंप लिया सहजने का संकल्प

एक पौधा मॉं के नाम : बड़ों से लेकर बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, हजारों की संख्या में पौधे रोंप लिया सहजने का संकल्प

Advertisements
Advertisements

– नगर निगम, रामदास स्कूल और वार्ड नंबर 16 में अभियान में एक पौधा रोपा मां के नाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पौधा मॉं के नाम अभियान में हमें भावनात्मक रूप से जुड़ना होगा। उक्त बात निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में एक पौधा मॉं के नाम अभियान के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि इस विद्यालय में 1100 विद्यार्थी व 50 व्यक्तियों का स्टाफ है प्रत्येक विद्यार्थी व स्टाफ एक-एक पौधा रोपकर उसका संरक्षण करेगा तो कुछ वर्षो में हमारा रतलाम हरियाली से आच्छदित होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने हेतु पौधा रोपण कर उन्हे पेड़ बनाना आवश्यक हो गया है, इस कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाये व उसे पेड़ बनायें। उन्होने पर्यावरण के संरक्षण हेतु पॉलीथीन का उपयोग ना कर कपड़े की थैली का उपयोग करने तथा घरो से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण करने का सभी से आव्हान किया। पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने कहा कि एक समय था जब मालवा क्षेत्र हरा-भरा रहता था जंगल की भरमार थी किन्तु आज के समय में जंगलों का अभाव हो गया है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु जंगल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अनिता कटारा ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमें छाया, फल व आक्सीजन प्रदान करते हैं बदले में हमसे कुछ लेते नहीं है। अब हरियाली को बढ़ाना आवश्यक हो गया है इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, प्राचार्य सुभाष कुमावत, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, देवश्री पुरोहित, हीना मेहता, अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, जयेश वसावा, निगम अधिकारी व कर्मचारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका तथा विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 250 से अधिक पौधो का रोपण किया। अभियान के तहत 103 स्थानों पर 8701 पौधो का रोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामदास स्कूल के बच्चों ने भी रोपे पौधे

गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यालय प्रबंधन एवं  प्राचार्य सुनीता राठौर ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्था द्वारा वन परिक्षेत्र शिवगढ़ में विशाल’ पैमाने पर पौधा रोपण का जो कार्य चल रहा है उसमें विद्यालय के कक्षा 11वी एवं 12वीं के सभी छात्रों ने  सहयोग किया। छात्र और छात्राओं द्वारा संस्था द्वारा बताए गए नियमों के साथ पोधा रोपण किया गया।

वार्ड 16 में पार्षद टांक ने रोपे पौधे

एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत वार्ड नंबर 16 में चार गार्डन में 51 नग पौधरोपण किया गया।  बगीचे में नागरिकों के साथ वार्ड पार्षद रणजीत टाक ने पौधरोपण किया।  इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयंती कोठारी और वार्ड की जनता और महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर गोपाल गौशाला कॉलोनी अध्यक्ष नरेश सकलेचा, सुभाष सिगावत, विजय चोपड़ा, मनोज कटारिया  सहित शीतल चौहान, संगीता राठौर, ज्योति सोलंकी उपस्थित थी। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!