रतलाम में दो पहिया वाहन भी ओवरलोड : सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर तडक़े बड़ा हादसा, दो युवक की मौत, दो युवतियां गंभीर

रतलाम में दो पहिया वाहन भी ओवरलोड : सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर तडक़े बड़ा हादसा, दो युवक की मौत, दो युवतियां गंभीर

– सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक बाइक पर दो युवक और दो युवतियां थी सवार

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के आदिवासी अंचल में चारपहिया के अलावा दो पहिया वाहन भी ओवरलोड हैं। बीती देर रात सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर निजी कंपनी के दूध भंडार के वाहन क्रमांक एमपी04-जीबी-2868 से बाइक पर चार सवारी हादसे का शिकार हुए हैं। घायलों में दो युवकों की मौत हो चुकी है। जबकि दो युवतियां रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचारत हैं। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है। इधर रतलाम जिले की सरवन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के नाम ग्राम चीरा खादन निवासी राजेश उर्फ राजू (21) पिता लक्ष्मण दामा एवं सुनील (19) पिता नारायणलाल मईडा निवासी पाटियाखोरा थाना साखतली जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) शामिल है। बाइक पर सवार नर्मदा (20) पिता नागजी चरपोटा एवं माया (18) पिता राजू निनामा दोनों निवासी गांव राधाकुंवा थाना सरवन गंभीर घायल हो गई। दोनों घायल युवतियां मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच अनुसार दोनों युवक गांव राधाकुंवा से युवतियों को बाइक पर साथ लेकर सैलाना की तरफ जा रहे थे। सरवन से सैलाना की तरफ आने के दौरान चावड़ाखेड़ी फंटा पर सांची दूध भंडार की गाड़ी में चपेट में आने से चारों घायल हो गए। पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। तब सडक़ पर चारों घायल मिले। मेडिकल कॉलेज में बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित किया। युवती माया को गंभीर चोट बताई जा रही है। सरवन थाना प्रभारी नीलम चौंगड़ ने बताया कि घटनास्थल के अलावा मेडिकल कॉलेज में उपनिरीक्षक जीएल भूरिया और प्रधान आरक्षक शैलेंद्रसिंह सोलंकी पहुंच जांच कर रहे हैं।

मृतक राजेश की है चार दिन की बेटी

मृतक राजेश उर्फ राजू के पिता लक्ष्मण ने बताया की उनके बेटे की शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल जमुड़ापाड़ा (सरवन) में रहता था। कभी-कभी घर आता था। अभी चार दिन पहले ही उसके बेटी हुई है। वहीं, दूसरे मृतक सुनील के पिता नारायण लाल ने बताया कि बेटे की शादी नहीं हुई थी। दोनों युवक सैलाना के जैन ढाबे पर काम करते थे। घायल युवती नर्मदा के जीजा हेमरात ने बताया कि सुबह 6 बजे एंबुलेंस चालक का कॉल आया। इसके बाद वह रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जानकारी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों घायल युवतियां सहेलिया है। दोनों के घर पास-पास है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!