रतलाम में श्रमिकों के लिए उठी आवाज : मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन ने PM के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रतलाम में श्रमिकों के लिए उठी आवाज : मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन ने PM के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन की रतलाम शाखा द्वारा चार काली श्रम संहिताओं को वापस लेने सहित 13 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एक ज्ञापन प्रधानमंत्री (PM) के नाम रतलाम जिला प्रशासन को सौंपा। ज़िला मुख्यालय पर ज्ञापन नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय को दिया। इस दौरान यूनियन ने श्रम संहिता के विपरीत कंपनी मालिको की मनमानी पर रोक लगाए जाने सहित श्रमिकों की हित में नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जानकारी देते हुए प्रदेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत विगत 20 जून को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने सभी प्रदेशों के श्रम सचिवों और आयुक्त की बैठक लेकर श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी शुरू की। प्रदेश सरकार ने विगत 5 वर्षो से न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण को तमाम कांट छांट के बाद लागू किया। इसके तहत केवल 1 माह मई मे वेतन मिला एवं उसके बाद पुनः वेतन कम कर दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश के 25 लाख से ज़्यादा कुशल कर्मचारी को 1625 रुपए, अर्ध कुशल कर्मचारी को 1764रुपए औ कुशल कर्मचारी को 2109 रुपए तथा अति कुशल कर्मचारी को 2434 रुपए मासिक कटौती झेलनी पड़ रही है। दवा पर 0 जीएसटी, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और काम के घंटे तय करने जैसी प्रमुख मांग है। ज्ञापन का वाचन राहुल जाधव ने किया। इस अवसर पर उत्सव दुबे, मोहित वाघमारे, विपीन कसारा, निलेश कुमार, तरुण जेन सहित सीटू के साथी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!