सात दिवसीय पौधारोपण शुरू : राॅयल महाविद्यालय कैम्पस में 17 जुलाई तक रोपेंगे 1100 फलदार व छायादार पौधे

सात दिवसीय पौधारोपण शुरू : राॅल महाविद्यालय कैम्पस में 17 जुलाई तक रोपेंगे 1100 फलदार व छायादार पौधे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पर्यावरण में सुधार व पौधो को सुरक्षित रखने के लिये प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम’’ के आह्वान और मप्र शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत राॅयल कालेज के 65 बीघा कैम्पस में 17 जुलाई तक 1100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोपे जाएंगे। 

 महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुए पौधारोपण सप्ताह के शुभारंभ में महाविद्यालय के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने पहला पौधा लगाया। उन्होने बताया कि 7 दिवसीय अभियान में 100 से अधिक पौधो को विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन रोपित किया जाएगा। राजपुरोहित ने बताया कि राॅयल कैम्पस में पहले से लगभग 3 हजार से ज्यादा फल-फूल, छायादार पौधे लगे हुए हैं।राॅयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है और कैम्पस पूरी तरह से प्रदूषण मुुक्त है। राॅयल काॅलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा अभियान हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। पौधारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉ. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी डॉ. मनीष सोनी, डॉ. आरके अरोरा, डॉ.अमित शर्मा एवं डॉ. संदीप सिद्ध आदि है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!