रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पर्यावरण में सुधार व पौधो को सुरक्षित रखने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम’’ के आह्वान और मप्र शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत राॅयल कालेज के 65 बीघा कैम्पस में 17 जुलाई तक 1100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोपे जाएंगे।
महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुए पौधारोपण सप्ताह के शुभारंभ में महाविद्यालय के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने पहला पौधा लगाया। उन्होने बताया कि 7 दिवसीय अभियान में 100 से अधिक पौधो को विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन रोपित किया जाएगा। राजपुरोहित ने बताया कि राॅयल कैम्पस में पहले से लगभग 3 हजार से ज्यादा फल-फूल, छायादार पौधे लगे हुए हैं।राॅयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है और कैम्पस पूरी तरह से प्रदूषण मुुक्त है। राॅयल काॅलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा अभियान हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। पौधारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉ. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी डॉ. मनीष सोनी, डॉ. आरके अरोरा, डॉ.अमित शर्मा एवं डॉ. संदीप सिद्ध आदि है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


