रतलाम पुलिस पर रिश्वत का दाग : रिंगनोद थाना प्रभारी की संलिप्ता ऑडियों से वायरल, अभी तीन आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक सस्पेंड

रतलाम पुलिस पर रिश्वत का दाग : रिंगनोद थाना प्रभारी की संलिप्ता ऑडियों से वायरल, अभी तीन आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक सस्पेंड

– थाने का वाहन चलाने वाला ग्रामीणों से कर रहा था अवैध रुपयों की उगाही

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले की पुलिस पर दलाल के माध्यम से रिश्वत लेने के आरोप एक बार फिर लगे है। दलाल रिंगनोद पुलिस थाने का वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है। खास बात यह है कि अवैध रूप से रुपयों की मांग करने वाला और शिकायतकर्ता के बीच मोबाइल ऑडियो रिकॉर्ड में रिंगनोद थाना प्रभारी के नाम की चर्चा हो रही है, लेकिन मामले में अभी तक टीआई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में  जावरा एसडीओपी को 48 घंटे में जांचकर रिपोर्ट एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को सौंपना है। 

रिश्वत के आरोप में पुलिस की वर्दी पर दाग का यह मामला रतलाम जिले के जावरा रिंगनोद थाना का है। गांव कलालिया के योगेश पाटीदार ने बताया कि 30 जून की रात उसकी दुकान पर प्रकाश गिरी, संतोष पुरी और रविशंकर पाटीदार बैठे थे। तभी रिंगनोद थाने से आरक्षक बलराम पाटीदार, अजीत शुक्ला समेत दो अन्य पुलिसकर्मी एवं रोजाना का दुर्गेश पाटीदार (वाहन चालक) आए। कहा कि तुम जुआ सट्टा खेल रहे हो। शराब पी रहे हो। वीडियो बनाया और थाने ले जाकर बैठा दिया। कुछ देर बाद वाहन चालक दुर्गेश पाटीदार ने कहा कि चारों 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर दो। छोटा-मोटा केस दर्ज कर छोड़ देंगे। युवकों ने दुर्गेश पाटीदार के बैंक खाते में 7 हजार और 5 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद दुर्गेश ने कलालिया लाकर छोड़ा। अगले दिन दलाल दुर्गेश ने और पुलिसकर्मी बलराम पाटीदार बचे हुए 8 हजार रुपए लेने आए। कहा कि आधार कार्ड लेकर थाने आ जाना। हमने कहा कि रुपए ले लिए और केस भी बनाओंगे, ऐसा नहीं चलेगा। इस पर बलराम व दुर्गेश ने गंभीर केस में फंसाने की धमकी दी। बाद में योगेश पाटीदार ने दुर्गेश को फोन भी किया। इन सब बातों की रिकॉर्डिंग भी युवकों के पास है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। चारों युवकों द्वारा दुर्गेश के खाते में जो रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए है। उसकी स्क्रीनशाट भी है। वह भी सोशल मीडिया पर सामने आए है।

विधायक डॉ. पांडेय के पास मामला पहुंचने पर हुई हरकत 

पुलिस व दलाल की इन हरकतों की शिकायत जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पास सबसे पहले पहुंची। डॉ. पांडेय से मामला जब एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के पास पहुंचा। हरकत में आए एसपी लोढ़ा ने रिंगनोद थाने के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, बलराम पाटीदार, सुरेंद्रसिंह और रविंद्र को संस्पेंड कर दिया है। वहीं वाहन चालक दलाल दुर्गेश पाटीदार के खिलाफ अवैध उगाही की धारा 308 में केस दर्ज किया है।

पुलिस की गाड़ी चलाने के साथ बिचौलिया बनता था दुर्गेश

जानकारी के अनुसार दलाल दुर्गेश पाटीदार पुलिसकर्मियों के लिए दलाली करता था। वह रिंगनोद पुलिस थाने में अटैच वाहन का ड्रायवर बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के बाद थाना प्रभारी व पूरा थाना शंका के घेरे में आ गया है। जावरा एसडीओपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपना है। देखना यह है कि रिपोर्ट के आधार पर रिंगनोद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर क्लीन चीट दी जाती है। 

जांच के आधार पर कार्रवाई 

चार पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर जावरा एसडीओपी को जांच सौंपी है। दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी की मिलीभगत सामने आती है तो कार्रवाई होगी। जिसके खाते में रुपए ट्रांसफर हुए है उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी-रतलाम (मध्य प्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!