रतलाम में सनातन समाज नाराज : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विरोध, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम में सनातन समाज नाराज : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विरोध, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सनातन धर्म के देवी-देवताओं, ऋषि मुनियों पर गलत टिप्पणी को लेकर रतलाम में सनातन समाज में नाराजी है। गुरुवार को मामले को लेकर सनातन समाज ने रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नाम ज्ञापन सौंप जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सुरेंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर गुरुवार को रतलाम में हिंदू सनातन समाज द्वारा एसपी लोढ़ा के नाम ग्रामीण एसडीओपी अभिषेक भलावी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के वाचन से पूर्व एसपी कार्यालय परिसर में हिंदू सनातन समाज द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषि मुनियों पर गलत टिप्पणी करने वाले सुरेंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान समाज के लोगों ने बताया कि उक्त कृत्य से समस्त सनातन धर्म में रोष व्याप्त है। सुरेंद्र जैन द्वारा आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है। इससे हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है। हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया, उमाकांत उपाध्याय, राजू सुरोलिया, राहुल जोशी, आकाश खरे, ठाकुरदास, प्रेमशंकर, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश व्यास, विजय बोहरा, घनश्याम, नारायण व्यास, प्रकाश कुमार, गोपाल जोशी, शांतिलाल उपाध्याय, भगवतीलाल व्यास आदि समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!