रतलाम में दोपहिया भी ओवरलोड : सैलाना रोड पर दुर्घटना, दो युवकों की मौत और तीसरा सवार गंभीर

रतलाम में दोपहिया भी ओवरलोड : सैलाना रोड पर दुर्घटना, दो युवकों की मौत और तीसरा सवार गंभीर

– घटना के 4 घंटे बाद रात 10 बजे हुई शवों की शिनाख्त, फोरलेन मोड़ पर बिगड़ा था संतुलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में सवारी वाहनों के अलावा अब दो पहिया वाहन ओवरलोड होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यातायात पुलिस की अनदेखी का नतीजा है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही है और हादसों में इजाफा हो रहा है। रतलाम के बरबड़ रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों की जेब में पर्स में रखे आधार कार्ड से पहचान हो पाई। घटना के चार घंटे बाद रात 10 बजे दोनों मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 

तीन युवक सोमवार शाम 6 बजे के करीब बाइक क्रमांक एमपी 43 जेडई 1794 से डेलनपुर की तरफ से रतलाम की ओर आ रहे थे। रतलाम की सीमा में गंगासागर कॉलोनी के मोड पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। किसी ने 108 को सूचना दी। तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो युवको को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालात काफी खराब होने पर भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा है। घटना कैसे हुए इस बारे में अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है। घटनास्थल के आसपास रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड पर तेज गति में होने के कारण डिवाइडर से बाइक टकरा गई। तीनों युवक दूर-दूर औंधे मुहं गिर गए। एक युवक तो बीच सड़क पर ही गिरा तो दूसरा डिवाइडर के ऊपर गिरा। तीसरा भी दूर सड़क से नीचे की तरफ फेका गया। अगर किसी वाहन से टक्कर होती तो सामने वाला वाहन भी दुर्घटनाग्रस्कत होता। लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ नहीं मिला।

परिजनों की तलाश में लगे 4 घंटे 

घटना के बाद से पुलिस मृतकों व घायल युवक की पहचान के बारे में जुट गई। मृतक युवकों के पेंट की जेब से अलग-अलग पर्स मिले। जिसमें आधार कार्ड व एक का पेन कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार एक युवक का नाम दल्ला (30 ) पिता सरवन निवासी गोपाल गौशाला रतलाम था। दूसरे युवक का नाम विशाल (24) पिता विजय सोनी निवासी मोरगांव पोस्ट हातोद जिला धार का नाम था। इस युवक का पेन कार्ड भी मिला है। तीसरे युवक के जेब से केवल मोबाइल व चार्जर ही मिला। इस कारण इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। 

पहले पुलिस को मृतकों की धार निवासी की जानकारी

रतलाम पुलिस ने पहले धार पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि विशाल सोनी रतलाम में परिवार के साथ बाजना बस स्टैंड की तरफ रहता है। जानकारी जुटाई तो मृतक विशाल सोनी रतलाम के सिलावटों के वास का निवासी निकला। वहीं मृतक दल्ला भी बाजना बस स्टैंड की झोपड़ी में रहने की जानकारी मिली। रात 10 बजे दोनों मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तो तीसरे घायल की शिनाख्त अनिल (22) पिता रमेश गाडोलिया निवासी बाजना बस स्टैंड के रुप में हुई। दोनों के शव मेडिकल कॉलेज में रखे हुए है। मंगलवार सुबह पीएम होगा। घायल अनिल मृतक दल्ला का भतीजा है। मृतक विशाल इनके साथ रहता है। तीनों काम से कहीं गए थे। थाना औद्योगिक क्षेत्र के एसआई ध्यानसिंह सोलंकी ने बताया कि आधार कार्ड से दोनों मृतकों की शिनाख्त हो पाई। दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में जांच की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!