– होटल समता सागर के रूम नंबर-336 लंबे अरसे से रोज बुक रहता था जुआरियों के लिए
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महूरोड स्थित होटल समता सागर पर बीती रात एसपी टीम ने छापामार कार्रवाई की। मौके से 9 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि होटल समता सागर में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा था, लेकिन संबंधित स्टेशन रोड थाना उसे नजर अंदाज किए हुए थे। SP राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दबिश के दौरान टीम ने 1 लाख 40 हजार 120 रुपए नकदी सहित बड़ी मात्रा में ताश-पत्ते जब्त किए हैं।

बता दें कि महू रोड स्थित होटल समता सागर लंबे समय से जुआरियों का अड्डा बना हुआ था। SP लोढ़ा को पुख्ता सूचना मिली कि होटल के रूम नंबर 336 में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर एसपी लोढ़ा ने अपने स्तर पर दबिश के लिए टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पुख्ता होने पर रात करीब 11 बजे के बाद एसपी टीम ने होटल पर दबिश देकर रूम नंबर 336 में जा धमकी। पुलिस को देखते ही वहां शराब के नशे में बैठकर ताश के पत्ते फेटकर बड़ी हार-जीत का दांव लगाने वाले आरोपी गौरव पिता सुरेशचंद्र परमार, कासिम पिता आबीद रंगवाला, आशीष पिता रामनाथ शिवहरे, आनंद पिता मांगीलाल सोनी, इरफान पिता यूसुफ खान, मनजीत पिता आजाद जैन, अंकित पिता शांतिलाल जैन, आकाश पिता जगदीश रावत एवं आशीष पिता मनोहरलाल जैन का नशा उतर गया। SP टीम मौके से इन 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्टेशन रोड थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 40 हजार 120 रुपए की नगदी सहित ताशपत्ते बरामद किए है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में अपराध कायम किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


