रतलाम में रिश्वतखोर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को सजा : रिश्वतखोर पूर्व अधिकारी रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार

रतलाम में रिश्वतखोर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को सजा : रिश्वतखोर पूर्व अधिकारी रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– 6 मई-2019 को लोकायुक्त ने धरा था 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते चेम्बर में 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चार वर्ष का सश्रम कारावास और आर्थिक दंड दिया है। उक्त फैसला विशेष न्यायालय ने न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सुनाया है।  पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को सजा निजी स्कूल संचालक से रिश्वत लेने पर लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथो पकड़ने पर सुनाई गई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंगलवार को विशेष न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी चौहान को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दो हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है। बता दें कि जावरा के एक निजी स्कूल की शिकायत पर पूर्व लोकायुक्त डीएसपी शैलेंद्रसिंह ठाकुर ने रतलाम के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को 6 मई-2019 को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते  चेम्बर में गिरफ्तार किया था। पूर्व रिश्वतखोर जिला शिक्षा अधिकारी चौहान अपने कार्यकाल के दौरान काफी विवादों से सुर्खियों में भी रहे थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिकायत पर खेला था रिश्वत का खेल

जावरा के बन्नाखेड़ा स्थित निजी स्कूल संचालक सुखदेव पांचाल ने लोकायुक्त में दर्ज शिकायत में बताया था कि तीन साल पहले मंदसौर निवासी तीन बच्चों निर्मल, निकिता तथा नरेंद्र को एडमिशन दिया था। बच्चों के परिजन ने स्कूल फीस नहीं भरी थी। इसलिए कुचड़ौद के स्कूल संचालक प्रकाश जैन ने बच्चों की टीसी नहीं दी। अभिभावकों ने शिकायत मंदसौर जिला शिक्षाधिकारी से की थी। बाद में स्कूल संचालक जैन ने बगैर टीसी स्कूल में प्रवेश देने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दो साल पहले स्कूल संचालक सुखदेव पांचाल के खिलाफ रतलाम जिला शिक्षाधिकारी को शिकायत की। संचालक पांचाल ने बताया इसी शिकायत पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी देकर 2017 में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी चौहान ने  35 हजार रुपए तथा दूसरी बार 15 हजार रुपए लिए। स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी देकर फिर से 50 हजार रुपए मांगे तो उन्होंने मामले की उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत की थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!